आखिर जींस के पैंट में क्यों बनी होती है एक छोटी सी पॉकेट? जाने इसका कारण

jeen p p

जब भी आप जींस पहनते है या उसे खरीदने जाते है। तो आपने हमेशा जींस में एक छोटी सी पॉकेट देखा होगा। यहां तक के आपने अनजाने में उसका इस्तेमाल भी किया होगा। लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है की आखिर कंपनी इतनी छोटी सी पॉकेट क्यों बनाती है? इतने छोटे से पॉकेट बनाने के पीछे क्या वजह हो सकती है? इस सवाल का जवाब शायद ही किसी को मालूम होगा। इसलिए आज हम अपने इस पोस्ट में आपको बताएंगे की आखिर कंपनियां इतनी छोटी पॉकेट क्यों बनती हैं?

आपको बताते चलें कि जींस में छोटी पॉकेट लिंक प्रकट करता है। एक रिपोर्ट के अनुसार लेवी स्ट्रॉस नाम की एक कपंनी ने सबसे पहले जींस में छाटी जेब की शुरूआत की थी। लेवी स्ट्रॉस नाम की यह कपंनी अब लिवाइस नाम से जानी जाती है। आप सभी ने यह ज़रूर देखा होगा कि जींस की दाईं ओर एक छोटी सी पॉकेट होती है। बताते चलें जिसमें आप एक दो सिक्कों के अलावा शायद ही कुछ और रख सकते हैं।

दरअसल इस पॉकेट को वॉच पॉकेट कहते हैं। और इसे खासतौर पर काउबॉयज़ के लिए बनाया गया था। जब 18वीं शताब्दी में काउबॉयज अपने वेस्टकोट पर चेन वाली घड़ियां पहनते थे, तब इन घड़ियों को रखने के लिए ये पॉकेट बनाई गईं थीं। जिसकी वजह से लिवाइस ने यह छोटी पॉकेट जींस में देना शुरू कर दिया था। ताकि इन घड़ियों को टूटने से बचाया जा सके। धीरे-धीरे ये छोटी पॉकेट जींस का अहम हिस्सा बनता चला गया।

जबकि अब कई लोग इस पॉकेट को कॉइन, टिकट पॉकेट के नाम से भी जानते हैं। आपको शायद ही मालूम होगा की जिस जींस को हम अपने लुक्स और पर्स्नालटी को बेहतर बनाने के लिए पहनते हैं। दरअसल इस जींस का आविष्कार मजदूरों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए किया गया था। इस लिए जींस को मजदूरों के हिसाब से डिजाइन भी किया गया था। आपको बता दें कि मजदूर भारी-भरकम काम किया करते थे, इसलिए पॉकेट पर छोटे-छोटे बटन लगाए जाते थे। जिससे इनकी सिलाई मजबूत रहे और इसे लंबे समय तक इस्तेमाल में लाया जा सके। जबकि अब इन छोटे बटनों को जींस का डिजाइन ही मान लिया गया है।

जींस का फैशन कभी भी ‘आउट ऑफ फैशन’ नहीं हुआ और शायद न कभी आगे आने वाले समय में होगा। यह एक ऐसी ड्रेस है, जो हर मौके पर पहना जाता है। इसे लड़के लड़कियां दोनो पहनते हैं। जींस पैंट को आप किसी भी तरह के कपड़े के साथ मैच कर के पहन सकते हैं। इन्हीं सब वजहों से आज बड़े स्तर पर लोग जींस पहन रहे हैं। जींस को हम पृथ्वी पर सबसे ज्यादा पहने जाने वाला कपड़ा भी कह सकते हैं।

जीन्स एक ऐसा कपड़ा है जिसे किसी भी कपड़े के साथ मिला के पहना जा सकता है और ये हमेशा आपके लुक्स में चार चाँद लगा देता है। खास मजदूरों के लिए बनाई डिज़ाइन की गई यह जीन्स आज मजदूरों को छोड़ के बाकी सब पहनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top