दुनिया के कुछ ऐसे देश के नाम जहाँ भारतीय बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं_जानिए- 

एक समय था जब विदेश घूमने के लिए बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। वीजा पाने के लिए बहुत ही परेशान होना पड़ता लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब कई देशों में भारतीय पर्यटकों को बिना वीजा के ही एंट्री मिलती है और आप यहां बड़े ही आराम से घूम फिर सकते हैं। बस आपके पास पर्याप्त वैलेंस और रिटर्न टिकट होना चाहिए यदि आप घूमने फिरने के शौकीन हैं तो जानिए कि किन देशों में बिना वीजा के आराम से यात्रा कर सकते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बताया था कि वर्तमान में ईरान इंडोनेशिया और म्यांमार सहित दुनिया के 42 देशों ने भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दे रखी है। जिसके तहत लोग उस देश में पहुंचकर एयरपोर्ट इमीग्रेशन से वीजा प्राप्त कर सकते हैं। जिससे ऑनलाइन ही वीजा मिल जाता है। फिजी खूबसूरत वादियों वाला देश फिजी जो किसी जन्नत से कम नहीं है।

यहां भारतीय पर्यटकों को घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं बस पर्याप्त बैलेंस और रिटर्न टिकट की आवश्यकता होती है यहां आप 4 महीने तक घूम सकते हैं।मॉरीशस भारतीय पासपोर्ट धारकों को मॉरीशस में भी वीजा फ्री एंट्री देता है यह 90 दिनों तक वैध होता है बस आपके पास पर्याप्त बैलेंस और रिटर्न टिकट होना चाहिए। बुरुंडी बुरुंडी अधिकारियों द्वारा जारी किए एंट्री आॕथराइजेशन लेटर जारी करता है। जो वीजा ऑन अराइवल होता है यह 1 महीने के लिए मान्य होता है आपके पास पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। जॉर्जिया यूरोपीय देश जॉर्जिया उन देशों में से है जो भारतीयों को ई वीजा की सुविधा देता है। ग्रेनेडा कैरीबियन ग्रेनेडा भी उन देशों में से है जो वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। जो 90 दिनों तक के लिए वैध होता है बिना वीजा के आप इस देश में आराम से घूम सकते हैं। इस देश में आप 3 महीनों तक स्टे कर सकते हैं। बस आपके पास पासपोर्ट में 6 महीनों की वैधता होनी चाहिए।

लाओस भी भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है जो 30 दिनों के लिए माने होता है। टोगो बीच और जंगलों के लिए मशहूर देश टोगो जाने के लिए पहले आपको पैरिस जाना होगा वह भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है जो 3 दिनों के लिए मान्य होता है। मकाउ मकाउ जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती हूं यहां जाने के लिए हांगकांग से होकर जाना सबसे अच्छा होता है। मेडागास्कर मेडागास्कर द्वीप भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता हैजो 30दिनों के लिए वैध और फ्री होती है।

सेशेल्स सेशेल्स अराइवल पर परमिट देता है जो 30 दिनों के लिए वैध होती है और इसके लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ती। सुरीनाम जंगल और खूबसूरत नदियों वाला देश सूरीनाम एयरपोर्ट पहुंचते ही भारतीय पर्यटकों को सिंगल एंट्री टूरिस्ट कार्ड देती है जिससे आप 90 दिनों तक स्टे कर सकते हैं। तंजानिया तंजानिया भी वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है लेकिन इसके लिए 50 से 100 अमेरिकी डॉलर चुकानी पड़ती है।

त्रिनिदाद एंड टोबैगो पार्टी करने वालों के लिए त्रिनिदाद एंड टोबैगो सबसे अच्छा डेस्टिनेशन है यहां भारतीयों के लिए कोई वीजा लगती आप यहां 90 दिनों तक स्टे कर सकते है। युगांडा अफ्रीकी देश युगांडा अपने आप में ही एक अच्छा अनुभव होता यहां भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है जो 90 दिनों तक मान्य होती है इसके लिए आपको 50 अमेरिकी डॉलर चुकानी पड़ती है जिंबॉब्वे जिंबॉब्वे की कई जगह यूनेस्को विश्व की धरोहर है यह भारतीय पर्यटकों को ई वीजा की सुविधा देती है।

मलेशिया ऊंची ऊंची इमारतों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर मलेशिया के लिए आप आॕनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। म्यांमार भी भारतीय पर्यटकों को ई वीजा की सुविधा देता है जो काफी सुविधाजनक होता है।मलावी अफ्रीकी देश मलावीभारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। सेंट विंसेंट भारतीयों के लिए सेंट विंसेंट वीजा फ्री डेस्टिनेशन है। सेंट लूसिया सेंट लूसिया भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है जो 30 दिनों के लिए मान्य होता है।

माइक्रोनेशिया यह देश भी भारतीय पर्यटकों को वीजा अराइवल की सुविधा देता है जो 30 दिनों तक मान्य होता है।वानाआतु वानाआतु देश भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है। इक्वाडोर इक्वाडोर भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है जो 90 दिनों के लिए मान्य होता है इथोपिया 30 दिनों के लिए मान्य वीजा ऑन अराइवल सुविधा देता है।

इंडोनेशिया यहां आप बिना वीजा के 30 दिन तक घूम सकते हैं। भूटान भारत का पड़ोसी देश है और यह पर्यटकों का पसंदीदा जगह है यहां पासपोर्ट या दूसरी वैध आईडी ही पर्याप्त है। मालदीव मालदीव द्वीपों का देश है यहां आप 30 दिनों तक बिना वीजा के घूम सकते हैं। जॉर्डन इस देश को पश्चिम एशिया का नगीना भी कहा जाता है 2 हफ्ते की होटल बुकिंग और पर्याप्त बैलेंस के सबूत देकर आप बिना किसी परेशानी के घूम सकते हैं।

सेनेगल यहां 90 दिनों के लिए रुक सकते हैं बस एक बात ध्यान देना होता है कि पासपोर्ट आप के पहुंचने की तारीख से 3 महीने तक वैध होना चाहिए। नेपाल हिमालय की गोद में बसा नेपाल देश में भारतीय बिल्कुल फ्री होकर घूम सकते हैं। केन्या केन्या टूरिस्टों के आकर्षण का केंद्र है यहां भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा प्राप्त होती है।

श्रीलंका भारतीय टूरिस्ट को वीजा पास के लिए 20 अमेरिकी डॉलर 1453 रुपए देना होता है। कंबोडिया विकसित होने के बावजूद यहां लोग बहुत ही अच्छे स्वभाव के होते हैं यहां भारतीय 30 दिनों तक घूम सकते हैं। थाईलैंड थाईलैंड भारतीयों को अपने देश में आने पर वीजा देता है जो 15 दिनों तक माने होती है। पलाउ यह एक आइलैंड देश है यह भारतीयों को 30 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल देता है।

बोलिविया यह देश वेस्टर्न सेंट्रल साउथ अमेरिका में है यहां घूमने के लिए 90 दिन के लिए वीजा मिलता है। बहरीन फारस की खाड़ी में स्थित देश बहरीन भारतीय नागरिकों को ई वीजा की सुविधा देता है। केप वर्डे यह देश वीजा ऑन अराइवल देता है जो 30 जनों के लिए मान्य होता है। कोमोरोस यह देश 45 दिनों के लिए वीजा की सुविधा देता है। एल साल्वाडोर सेंट्रल अमेरिका में बसाया देश भी बहुत खूबसूरत है यह देश तीन महीनों के लिए वीजा ऑन अराइवल देता है। डोमिनिया सक्रिय ज्वालामुखी के देश डोमिनिका की भीड़भाड़ से दूर है यह भारतीयों को 180 दिन का फ्री वीजा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top