प्यार करने के लिए लोग कई तरह के तरिके अपनाते है, एक ऐसा ही किस्सा हम आपको बताने जा रहे है, जिसमे एक कपल ने एक दूसरे को चेन से बांध लिया था। चेन में बंधकर एक-दूसरे के साथ रहने वाले कपल को बाद में अपनी जंजीरें कटवानी पड़ी, जाने पूरी खबर |
यूक्रेन का कपल
यूक्रेन के इस कपल ने अपने प्यार को परखने के लिए वेलेंटाइन डे पर एक-दूसरे के साथ रहने के लिए अपने आप को जंजीर से बांधा था, जिसके बाद वह इसी तरह से रहने लगे, साथ जाना साथ खाना पीना सभी कुछ ऐसे ही चलता रहा। इनकी दोनों की उम्र 29 साल और 33 है, लड़की का नाम विक्टोरिया और लड़के का नाम एलेक्जेंडर है। इन दोनों ने एक साथ रहने के लिए जंजीर बांधने का फैसला लिए था।
आखिर जंजीर को काटना पड़ी
दोनों ने 123 दिन के बाद, अपनी जंजीरें कटवा लीं और आजाद होते ही दोनों ने तुरंत ब्रेकअप भी कर लिया। यह काफी समय तक एक दूसरे के साथ रहे लेकिन कपल ने स्वीकार किया कि बिना किसी स्पेस और प्राइवेसी के एक दूसरे के साथ रहने से उनके रिश्तों में दरार आई | एलेक्जेंडर ने कहा कि जब विक्टोरिया मेकअप करती थी, तो उतने समय तक मुझे उसके साथ बैठना पड़ता था। उस समय उसके बगल में बैठे रहने से मैं परेशान हो जाता था। उन्होंने कहा वह ‘सुबह-सुबह घंटों तक शीशे के सामने बैठी रहती थी। खाना बनाने या फोन पर बात करते हुए मुझे शोर से परेशानी होती थी। और इसकी वजह से उन्हें अपनी शादी तक को कैंसिल करना पड़ा। और उन्होंने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है।
सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा की ‘हमारे बीच दिक्कतें बढ़ती जा रही थीं.’ उन्होंने जंजीर कटने के बाद अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए। जंजीर से बाहर आने के बाद ही विक्टोरिया ‘हुर्रे’ बोलते हुए खुशी से उछल पड़ी, विक्टोरिया ने कहा, ‘मैं अपनी जिंदगी आजाद तरीके से जीना चाहती हूं और अपना एक अलग व्यक्तित्व बनाना चाहती हूं। और अब में पूरी तरह से आजाद हूं.’
इस कपल ने अपनी चेन उसी स्मारक के पास कटवाई जहां पर इन्होने एक दूसरे से चेन को बंधा था। चेन कट जाने के बाद एलेक्जेंडर ने कहा, ‘हमें समय देने के लिए आप सभी का धन्यवाद |