11 जुलाई दिन रविवार,आज का राशिफल

rashifal

आज का राशिफल

आज जिनका जन्मदिन है और जिनकी शादी की सालगिरह है उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं,आज पूर्व और उत्तर दिशा में यात्रा करना शुभ रहेगा और आप जिस कार्य के लिए इस दिशा में निकले हैं वह कार्य पूर्ण होगा। पश्चिम दिशा में यात्रा करना अशुभ है अगर जाना भी पड़े तो घी खाकर निकले।

मेष राशि-
आज का दिन आपका कुछ खास नहीं रहेगा सोचा हुआ कार्य पूरा नहीं होगा। आज घर में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी पहले से बनाई योजना पूर्ण नहीं होगी। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपका लकी कलर है रेट लकी नंबर है 9

वृष राशि-
आज का दिन अच्छा रहेगा, वस्त्र और खानपान का सुख मिलेगा। मान प्रतिष्ठा में भारी वृद्धि हो सकती है। विरोधी से भी जीत जाएंगे आज आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आपका लकी कलर है पर्पल और लकी नंबर 3

मिथुन राशि-
आज मिलाजुला दिन रहेगा। आप किसी का बुरा करने से बचें। नए काम के लिए दिन अच्छा रहेगा। सहकर्मियों से परेशानी हो सकती है आज आपका लकी कलर है गोल्डेन लकी नंबर है 2

कर्क राशि-
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा आपके लिए, आपने कोई लंबे समय से कार्य सोच रखा है जैसे कोई संपत्ति खरीदना या कोई फ्लैट खरीदना तो यह आज पूरे हो सकते हैं। आज के कार्य से भाग्य उदय होगा। परिवार में मधुरता बढ़ेगी, यात्रा शुभ रहेगा, अच्छी खबर मिल सकती है आज आपका लकी कलर है इंडिगो लकी नंबर है 7

सिंह राशि-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज जो काम नहीं करना चाहते थे वे भी आज आपको मजबूरी में करने ही पड़ेंगे। जैसे किसी से मिलना आदि। स्वास्थ्य में समस्या बनी रहेगी। आंखों से परेशान रहेंगे। आज आपका लकी कलर है ब्राउन लकी नंबर 5

कन्या राशि-
आज दिन अच्छा रहेगा जो भी कार्य आप करना चाहते हैं वह आज के दिन पूरा होगा। बॉस से सराहनीय शब्द सुन सकते हैं जिससे आप मोटिवेट होंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा घर की सुख सुविधा में वृद्धि होगी आज आपका लकी कलर है येलो और लकी नंबर है 3

तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आप जिस कार्य को लेकर डर रहे थे वह कार्य आज पूर्ण हो जाएंगे बस मेहनत की जरूरत होगी। परिवार में खुशी बनी रहेगी। आज आपका लकी कलर है क्रीम और लकी नंबर है 1

वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। जो लोग बड़ी कंपनी में काम करने वाले हैं उन्हें अपने सीनियर से परेशानी देखने को मिल सकती है थकान कमजोरी से आप परेशान रहेंगे। यात्रा से आज बचें। आज आपका लकी कलर है ग्रे और लकी नंबर है 3 आज आप कोशिश करें कि ग्रे कलर की चीजों का इस्तेमाल करें, जैसे ग्रे शर्ट पहने ग्रे शूज पहने या ग्रे रुमाल रखें।

धनु राशि-
आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। श्वास संबंधित परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। आज पेट दर्द जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। आपस के झगड़ों से बचें और अपने पर नियंत्रण रखें आज आपका लकी कलर है पिंक लकी नंबर है 9

मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा गवर्नमेंट जॉब करने वाले को आज लाभ होगा एक्स्ट्रा इनकम के स्रोत आज आपको मिल सकते हैं वाहन का सुख मिलेगा। यात्रा शुभ रहेगा। आज आपका लकी कलर है ब्लू लकी नंबर है 4

कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा आज आपने जो पहले से कुछ सोच रखा है तो वह अवश्य ही पूरे होंगे। आज इनकम में कोई विशेष लाभ होने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, प्रमोशन के चांस बन रहे हैं यात्रा शुभ रहेगा। आज आपका लकी कलर है ग्रे लकी नंबर है 5

मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा आज का दिन चिंताओं से भरा रहेगा। आज कोई घटना घटने की संभावना बन रही है। आपके द्वारा सोचा हुआ कार्य पूरा नहीं होगा। सट्टे में पैसा लगाने वालों को आज बड़ी हानि हो सकती है तो इससे बचने की कोशिश करें। आज आपका लकी कलर है येलो और लंकी नंबर है 7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top