ब्यूटी पार्लर में सज रही थी दुल्हन, उसके बाद दूल्हे का मैसेज और टूट गई शादी

beauty k

अपने शादी में दुल्हन तैयार हो रही थी। तभी उसके फ़ोन पर एक मैसेज अता है और सबके होश उड़ जाते हैं। दरसल वो मैसेज उसका दूल्हा करता है जिसमें लिखा था कि शादी कैंसिल हो गई है. अब वे बारात लेकर नहीं आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो सबको हैरान कर रहा है। शादी के कुछ समय पहले ही शादी को नजर लग जाती है, और शादी कैंसल हो जाती है। दुल्हन के फ़ोन पर आया वो मैसेज सबको हैरान कर देने वाला था। ये मैसेज पढ़कर दुल्हन के होश उड़ गए। उसके बाद उसके घर वालो ने पुलिस को इन्फॉर्म किया। अब इस मामले में पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र के कंगागंज कॉलोनी की रहने वाली पुष्प लता की शादी महाराजपुर ​थाना क्षेत्र के गांव करौली निवासी क्रांति सिंह के साथ तय हुई थी। 28 अप्रैल को बारात आनी थी शादी की सारी तयारी भी हो चुकी थी। लेकिन उसकी शादी को किसी की बुरी नजर लग गयी और शादी कैंसल हो गयी। लड़की ने बताया कि लड़के वालों ने दहेज की मांग को लेकर शादी कैंसिल की है। पुलिस इस पुरे मामले की जाँच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top