पूजा करते हुए अपने आप बहने लगे आँख से आंसू, तो इसका अर्थ है कि –

in e

हम सभी पूजा अर्चना करते है, जिससे भगवान में हमारी आस्था बनी रहे, लेकिन यदि कभी आपकी आँखों में आंसू आ जाये तो इसका क्या मतलब होता है। आज हम इसकी जानकारी देने जा रहे है।
हमने देखा है की अक्सर पूजा करते समय हमारे मन में कई तरह की विचारधारा बनती है, जिसमे कभी हम खुश रहते है, तो कभी दुखी हो जाते है। हमारे मन में दुख की बातें आने लगती है और हम भगवान से प्रार्थना करने लगते हैं। इसी दौरान आपने महसूस किया होगा कि पूजा करते वक्त हमारी आंखों से आंसू निकल आते हैं। यह आंसू क्यों आते है।

bi
आंसू आने का क्या कारण होता है ?
आंसू आने के कई कारण हो सकते है, लेकन शास्त्रों की माने तो पूजा करते समय हमारी आंखों का नम होना, आंसू आना, नींद और उबासी, छींक आना इन सभी का अलग अलग महत्व होता है। आंसू आने के कारण कुछ इस प्रकार हो सकते है।
दोहरी विचारधारा का सक्रिय होना – शास्त्रों में कहा गया है कि यदि सच्चे मन से भगवान की पूजा की जाए और ईश्वर आपकी पूजा को स्वीकार करते हैं। तो आपकी आँखों में आंसू आ जायेगे। आंसू का आना उस व्यक्ति के मन में दोहरी विचारधारा सक्रिय होने का कारण होता है। यदि आप किसी परेशानी में होकर भगवान की आराधना करते हैं तो आपको जम्हाई या नींद आने लगती है।
भगवान द्वारा कोई संकेत – पूजा करते हुए आंखों से आंसू निकल आते हैं तो समझना चाहिए कि कोई ईश्वरीय शक्ति आपके साथ है, और आप सच्चे मन से पूजा अर्चना में लगे है। आपके द्वारा की गई यह पूजा आराधना भगवान स्वीकार करता है, आंसू आना इसी बात का संकेत होता है।
नकारात्मकता का होना – पूजा करते हुए अपने आप आँख से आंसू आने का एक और कारण आपके मन में नकारात्मकता का होना भी हो सकता है। शास्त्रों के अनुसार आंसू आना या उबासी का एक कारण नकारात्मकता हो सकती है। इसलिए अपने मन में इस तरह के किसी भाव को ना लाये।
मन का साफ होना – यदि आपकी भी आँखों से आंसू आ रहे है और आपका मन पूजा में लगता है, तो यह सिद्ध होता है की आपका मन साफ है। आंसू आना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपका अंतर्मन और आपकी आत्मा शुद्ध हो रही है।
मन के विचारों को प्रकट ना करना – एक कारण यह भी बनता है, की मन में किसी बात को रोके रखना और पूजा करते हुए उस बात को बार बार यद् करना भी आपकी आँखों में आंसू ला सकता है। आंखों में आंसू आने का मतलब है कि आपके हृदय के केंद्र में छिपे कुछ ऐसे विचार हैं जिससे आपको दुःख का अहसास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top