जब से अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुआ है। वहां की महिलाओं और लड़कियों में एक खौफ सा बन गया है। जिस तरह से तालिबान महिलाओं और बच्चियों पर जुल्म करता है और इससे सभी वाकिफ हैं। इसीलिए उनके अंदर तालिबान को लेकर काफी डर बना हुआ है। ज्यादा से ज्यादा लोग अफगानिस्तान से निकलना चाह रहे हैं और वह इसमें कुछ लोग कामयाब भी हुए हैं। वही पॉपस्टार आर्याना सईद भी 16 अगस्त को अफगानिस्तान से निकलने में कामयाब हुई। आर्याना ने काबुल से निकलने के बाद अपने दर्द को शेयर किया है।
आर्याना ने बताया कि जब वह अफगानिस्तान छोड़कर भागने में अपने पहले प्रयास में असफल रही तो उन्होंने अपने मंगेतर और अपने मैनेजर से यह कह रखा था कि अगर तालिबानी उन्हें जिंदा ले जाने की कोशिश करें तो उन्हें तुरंत उनके सिर पर गोली मार दिया जाए।
एक इंटरव्यू में आर्याना ने बताया कि जब अफगानिस्तान के पहले प्रयास में असफल हो हुई तो वह काफी डर गई थी लेकिन उन्होंने अपना दूसरा प्रयास किया और वह इसमें सफल हुई। आर्याना ने बताया कि जब वह एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच इंतजार कर रही थी फ्लाइट का, तभी एक बच्चा आया और उनकी गोद में बैठ गया। तब मैंने एक प्लान बनाया और बच्चे को बताएं कि अगर कोई उन्हें रोकेगा तो वह उसे अपनी मां बताएं।
अफगानिस्तान की महिलाओं में अब वे महिलाएं नहीं है जो 30 साल पहले थी। लोग निश्चित रूप से इसे स्वीकार भी करेंगे क्योंकि जिस प्रकार तालिबान महिलाओं की आजादी छीन रहा है। उससे कोई भी महिला खुश नहीं हैं।