सैफ अली खान की 5000 करोड़ की संपत्ति में बेटे तैमूर को और उनके भाई को फूटी कौड़ी भी नहीं होगी नसीब.

सैफ अली खान इन दिनों अपनी नई वेबसिरिज तांडव को ले कर लोगों के निशाने पर हैं। कहा जा रहा है कि इस वेबसिरिज के माध्यम से एक धर्म विशेष को नीचे दिखाने की कोशिश की जा रही है। मामला हाईकोर्ट तक भी जा पहुंचा है। बताते चलें कि सैफ अली खान अक्सर अपने विवादों के फेरे में बंधे रहते हैं। ना सिर्फ फिल्मों से बल्कि अपने निजी जीवन को ले कर भी। ऐसा ही एक विवाद इनका मध्यप्रदेश के भोपाल में भी चल रहा है।

दरअसल सैफ अली खान पटौदी खानदान के 10वे नवाब हैं। और भोपाल में उनके खानदान की हज़ारों करोड़ रुपये की संपत्ति है। हालांकि इस संपत्ति पर मालिकाना हक सिर्फ सैफ अली खान का ही रहेगा तैमूर को इसमें फूटी कौड़ी भी नहीं मिलेगी। और यही विवाद की जड़ है, मगर तैमूर को इसमें हिस्सा क्यों नहीं मिलेगा इसकी वजह काफी पेचीदा है। जो हम आपको आगे बताने वाले हैं।

जैसा कि हम आपको पूर्व में बता चुके हैं कि सैफ अली खान नवाबों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं लिहाजा भोपाल के अलावा उनकी संपत्ति हरियाणा और दिल्ली सहित देश के अन्य कई राज्यों में भी फैली हुई है। अकेले भोपाल में ही नवाब सैफ अली खान के पास 5000 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति है। हालांकि यह संपत्ति विवादों में उलझी हुई है।


दरअसल इस संपत्ति का मालिकाना हक़ सैफ अली खान के परदादा और भोपाल रियासत के आखरी नवाब  हमीदुल्ला खान का था। मगर दिसंबर 2016 में सरकार द्वारा एनिमी प्रॉपर्टी प्रोटेक्शन एंड रजिस्ट्रेशन एक्ट में अमेंडमेंट के लिए पांचवीं बार ऑर्डिनेंस लाने के बाद यह संपत्ति अब शत्रु संपत्ति के ज़द में आ चुकी है। इसमें उनकी पूरी चल-अचल संपत्ति है। शत्रु संपत्ति विभाग फिलहाल इस मामले की जांच कर रहा है।

वहीं कहा जा रहा था कि तैमूर के जन्म के बाद यह माना जा रहा था कि सैफ अली खान के खानदान की यह 5000 करोड़ की समपत्ति उनके नाम हो जाएगी। मगर शत्रु संपत्ति में आने के बाद उन्हें फूटी कौड़ी भी नसीब नहीं होगी। हालांकि अभी तलक इस मामले में कोई फैसला नहीं आया है और सरकार की जांच भी पूरी नहीं हुई है। इसके साथ ही भोपाल नवाब खानदान के पास अभी भी 2700 एकड़ जमीन है। कई पर अभी मुकदमें चल रहे हैं, तो कई परिवार के कब्जे में हैं।

आज के समय में पुरखों की जायजाद पर इस तरह के मुकदमे चलते रहते हैं चाहे वो पटौदी खानदान के नवाब की संपत्ति क्यों न सबसे ज़्यादा मामले संपत्ति को लेके सामने आते हैं चाहे वो भाई भाई की लड़ाई ही क्यों न हो जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top