आपने वर्तमान समय में उपयोग किये जाने वाले बैंको को देखा है, लेकन आज हम आपको मानव इतिहास के सबसे पुराने बैंक के बारे में बतायेगे।
आज के समय में हम अपने पैसे, ज्वैलरी व महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स बैंक रखते हैं, लेकिन सदियों पुराने समय में इस तरह की किसी चीज का उपयोग नहीं किया जाता था, पर बैंक होते थे। उनका बैंकिंग सिस्टम कैसे होता था? हम आपको बताते है। और इनमें पुराने समय में मानव क्या रखाता था, इसके बारे में भी जानते है।
दुनिया का सबसे पुराना बैंक
दुनिया का सबसे पुराना बैंक इगुदार; जिसे ‘अगादिर’ (Agadir) भी कहा जाता हैं, मानव शोधकर्ता के अनुसार Amazigh अन्न भंडार को मानव इतिहास की सबसे पुरानी बैंकिंग प्रणालियों में से एक माना जाता है। उस समय पैसे नहीं होते थे, लेकिन अनाज को मानव सुरक्षित रखता था। जिसमे जौ या गेहूं जैसे अनाज, आदि रखते थे।
रिसर्च प्रोफेसर ने कही ये बात
एक रिसर्च के अनुसार यह माना जाता है, की सामूहिक अन्न भंडार बैंकों के शुरुआत होने के पहले संकेत हो सकते हैं, क्योंकि जब हम बैंक कहते हैं, तो इसका मतलब हमारी संपत्ति या पैसे की रक्षा के लिए एक सुरक्षित स्थान होता है। जहा पर आपकी सम्पत्ति को किसी तरह का नुकशान नहीं होता है। इन पुरानी बेंको की स्थापना की तिथि निर्धारित कर पाना मुश्किल है।
इस तरह से कार्य करता था बैंक
टास्कडेल्ट समूह के डिप्टी हेड ओफकिर ने कहा कि अरबी अखबार इमरत अल योम अनुसार पुरानी बैंकों का प्रबंधन एक सचिव द्वारा किया जाता था, जिसे ‘लामाइन’ (Lamine) कहा जाता था। यह सभी चीजों की देखरेख और उसका रिकार्ड रखता था। इसके साथ ही लगभग 10 लोगों की एक समिति बनाई जाती थी, जो निगरानी रखते थे। जिसे इन्फ्लास (Inflas) कहा जाता था।
इस तरह से पुरानी बैंक विभिन्न जनजातियों के प्रतिनिधियों से बनी हुई होती थी। यदि पुरानी बेंको की बात करे तो सदियों पहले मोरक्को में अमाज़ी समुदायों द्वारा उपयोग किए जाने वाली बैंकिंग सिस्टम रबात-इगुदार कहलाती थी, ऐसे सबसे पुरानी बेंको में माना जाता है, यहां पर मानव अपनी आवश्यकता की जरुरी चीजे एकत्र करके रखता था, और आवश्यकता होने पर ले लेता था।