हरियाणा की शान कही जाने वाली सपना चौधरी को आज के समय में कौन नहीं जानता है। सपना ने अपने डांस के जरिए एक ऐसे मुकाम हासिल की है जिसे पाना हर लड़की का सपना होता है। सपना चौधरी का हरियाणा के सबसे फेमस डांसर में से एक है। जो अपने अदाओं ऐसे लोगों को अपना दीवाना बना लेती है। सपना के डांस और गाने के दीवाने सिर्फ हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में हैं, जिन्हें सपना चौधरी के गाने और डांस काफी ज्यादा पसंद आते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी जब भी सपना चौधरी का कहीं भी डांस परफॉर्मेंस होता है तो उनके डांस परफॉर्मेंस को देखने के लिए लोग दूर-दूर से सिर्फ हरियाणवी डांसर सपना के लटके झटके को देखने के लिए आते हैं। इनदिनों सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सपना चौधरी, विवेक राघव के साथ गजब का डांस करते हुए नजर आ रही है।
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में अब देखिए कि सपना चौधरी ब्लू कलर की एक खूबसूरत ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। वही विवेक ने सफेद कलर की फ्लोरल डिजाइनर कोट पहनी हुई है। आप देखे कि बैकग्राउंड में हरियाणवी सॉन्ग सासू पनघट कैसे जाऊं… गाना बज रहा है। जिस पर सपना चौधरी और विवेक दोनों ही जबरदस्त ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के डांस और एक्सप्रेशन काफी ज्यादा कातिलाना है जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपना दिल दे बैठे हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि विवेक राघव का वर्तमान समय में हरियाणवी और पंजाबी इंडस्ट्री में सफलता का परचम लहरा रहे हैं। इन्होंने कई हरियाणवी गाने जैसे नशीले नैन, देवर का ब्याह , हिचकी, भाभी लेवन आए, बैरन और जलेबी जैसे बहुत सारे हरियाणवी और पंजाबी गाने में नजर आए हैं।
देखिए वीडियो –
View this post on Instagram
सपना चौधरी की तरह ही विवेक राघव की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। जहां पर उनके फैंस को उनके गाने खूब पसंद आते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स में सपना चौधरी और विवेक राघव के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो सोशल मीडिया प्लेटफार्म के इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी के ऑफिशियल अकाउंट itssapnachaudhary पर जाकर देख सकते हैं। इस वीडियो को अब तक करीब 18 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा पसंद किया जा चुका है जबकि 200k से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इसके साथ ही साथ इस वीडियो पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी साझा कर रहे हैं। जहां पर लोग सपना और विवेक के डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही बहुत सारे लोगों ने इस वीडियो पर लव इमोटिकॉन भी सेंड किया है।