इसे कहते है, सच्चा प्यार, बूढ़े पति ने व्हीलचेयर पर बैठी पत्नी के लिए जो किया वह आंखें नम कर देगा- देखे Video
प्यार सभी को होता है, लेकिन सच्चा प्यार वही होता है जो बुढ़ापे तक आपका साथ दे। आमतौर पर कहा जाता है, की शादी के बाद प्यार कम होने लगता है। लेकिन हम आपको आज एक ऐसा वीडियो दिखने वाले है, जिसे देखकर आप कहेगे की यही सच्चा प्यार है। सच्चे प्यार का ताजा उदाहरण इन दिनों एक वीडियो के रूप में वायरल हो रहा है, जिसे सभी लोग काफी पसंद कर रहे है।
सोशल मीडिया वाइरल इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति और उसकी बूढी पत्नी दिखाई दे रहे है। जिसमे वह उसे अपने हाथों से पानी पिलाते हुए नजर आ रहे है। इतना ही नहीं पत्नी चल फिर नहीं रही है और वह व्हील चेयर पर बैठी है और खुद पानी नहीं पी सकती है। वहीं बुजुर्ग पति काफी बूढ़ा हो चूका है, लेकिन वह अपनी पत्नी को उसके हाथो से पानी पीला रहा है। जैसे तैसे वह अपनी बीवी को बोतल के माध्यम से पानी पिलाता है।
इसके बाद वह बुजुर्ग तब लोगों का दिल जीत लेता है, जब वह अपनी बूढ़ी पत्नी को पानी पिलाने के बाद उसका मुंह भी हाथ से पोंछता है। इन दोनों का प्यार सभी को बहुत अच्छा लग रहा है और प्यार करने के तरिके को बखूबी बया किया है। सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह यही सोचता है की इस तरह का सच्चा प्यार सभी को मिलना चाहिए।
आमतौर पर बूढ़े लोगों की सेवा नोजवानो के द्वारा की जाती है, लेकन यदि कोई उपलब्ध ना हो तो इसकी जिम्मेदारी एक दूसरे को संभालनी होती है। इस वायरल वीडियो को ‘जिंदगी गुलजार है’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से पोड्ट किया गया है। इस वीडियो के साथ लिखा गया है, की ‘झुरियां तो जिस्म पर आती है, इश्क़ तो हमेशा जवां रहता है।’ इसे काफी लोगो द्वारा पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अभी तक 15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप भी इसे देख सकते है।