अग्निपथ फिल्म जिसमें रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा ने अपने शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीता है। इस फिल्म में रितिक और प्रियंका की जोड़ी को लोगों ने खूब सराहा। वहीं रितिक की बहन शिक्षा फिल्म में नजर आई थी। शिक्षा यानी की कनिका तिवारी का लुक आब पूरी तरीके से बदल चुका है। जिस पर फैंस को विश्वास नहीं हो रहा है।
शिक्षा का बदला पूरा लुक
रितिक की बहन का किरदार निभाने वाली शिक्षा यानी कनिका तिवारी 26 साल की हो गई हैं और उनका लुक पूरी तरीके से बदल गया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें उनके दमदार डिफरेंट लुक को देख फैंस काफी हैरान है। इस तस्वीर में वह ब्लैक कलर के वन पीस ड्रेस में दिखेंगी। ब्लैक कलर का ड्रेस उन पर काफी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है।
दिव्यंका त्रिपाठी है कजिन
कनिका तिवारी जब अग्निपथ फिल्म में एक्टिंग कर रही थी, तो उस वक्त वह दसवीं की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। कनिका तिवारी टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी की कजिन है। कनिका के फिल्मी करियर की बात की जाए तो अग्निपथ के अलावा ब्वॉय मीट्स गर्ल, रंगन स्टाइल और अवि कुमार में नजर आ चुकी हैं।
कनिका के इस फोटो को देख उनके फैंस काफी हैरान हैं, बल्कि एक यूजर ने यहां तक भी कह दिया कि क्या ए सच में यह वही शिक्षा है, लोगों को उनके बदले रुप पर काफी हैरानी हो रही है