अस्पताल में भर्ती राम रहीम से मिलने पहुंची हनीप्रीत, बनवाया अटेंडेंट का कार्ड।

रेप के मामले में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम डेरा सच्चा सौदा प्रमुख कोरोना की बीमारी से जूझ रहा है। सूत्रों की माने तो उसको कोरोना होने पर दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया है। कोरोना के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने पर डेरा प्रमुख को सुनारिया जेल से हॉस्पिटल ले जाया गया है। उससे मिलने के लिए हनीप्रीत ने अटेंडेंट के तौर पर कार्ड भी बनवाया है। जानिये पूरा मामला।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को रोहतक पीजीआई हॉस्पिटल ले जाने के बाद उसको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया। उसकी तबियत ज्यादा खराब चल रही है, जिससे उन्हें अभी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

डेरा प्रमुख राम रहीम को अस्पताल में कमरा नंबर 4643 में रखा गया है। यहां पर पुलिस का पहरा होने के कारण राम रहीम से कोई भी नहीं मिल सकता है। इसलिए उससे मिलने के लिए हनीप्रीत ने अटेंडेंट के रूप में कार्ड बनवाया है, जिसके माध्यम से वह अब राम रहीम से रोजाना मिल सकती है। हनीप्रीत ने अपना राम रहीम के अटेंडेंट के रूप में जो कार्ड बनवाया है, उसके द्वारा वह 15 जून तक रोज उससे मिल सकती है।

हॉस्पिटल में बाबा राम रहीम ठीक से इलाज करवाने में भी आनाकानी कर रहा है, वह समय पर दवाइया नहीं ले रहा है और जाँच करवाने में भी सहयोग नहीं कर रहा है। आपको बता दे की राम रहीम की उपचार के दौरान उसका सीटी स्कैन, एंजियोग्राफी और फाइब्रोस्कैन की जाँच करवाई गयी थी जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

सुनारिया जेल में बंद राम रहीम ने जेल विभाग को, पेट में दर्द की शिकायत की थी | उसके बाद उसकी प्राथमिक जाँच की गयी और उसे रोहतक पीजीआई ले जाया गया था | वहा से उसे मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया। राम रहीम का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमे उसे कोरोना होने की पुष्टि हुई है। उसका इलाज अब अस्पताल में चल रहा है, राम रहीम को पहले से ब्लड प्रेसर और शुगर की बीमारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top