
बच्चो के जन्मदिन पर सभी कुछ न कुछ विशेष करते है, उसी तरह कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों रेहान राजीव वाड्रा (Raihan Rajiv Vadra) और बेटी मिराया वाड्रा (Miraya Vadra) के साथ एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है जिसे लोगो दवारा काफी पसदं किया जा रहा है।
यह वीडियो उनकी बेटी के जन्मदिन पर शेयर किया गया है, लेकिन यह वीडियो पुराना है। प्रियंका गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी मिराया वाड्रा (Miraya Vadra Video) के जन्मदिन के मौके पर यह पुराना वीडियो शेयर किया है। इसके पीछे उनका कारण अपनी बेटी को खास अंदाज में विश करन था, जिसके लिए उन्होंने इस अनसीन वीडियो को लोगो के सामने रखा है। यह वीडियो पहले कभी नहीं देखा गया था। प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा की बेटी मिराया आज अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं।p
यह वीडियो घर का नहीं लग रहा है, इसमें वीडियो में अस्पताल दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है की, ये वीडियो मिराया के जन्म के तुरंत बाद का है | इसमें नन्हीं मिराया बेड पर लेटी हैं और उनकी एक तरफ उनकी मां हैं और दूसरी तरफ भाई रेहान भी उनके साथ दिखाई दे रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है की प्रियंका को रेहान से बात करते हुए दिखाई दे रही है।
वीडियो को शेयर करने के साथ साथ प्रियंका ने मिराया की एक तस्वीर भी साझा की है जो काफी खूबसूरत है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है की, Why do they grow up so fast? यानी कि वे इतनी तेजी से क्यों बड़े हो जाते हैं। प्रियंका की इस इमोशनल पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, और उनके द्वार शेयर किये गए वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे है।
watch vodeo:
View this post on Instagram