अक्सर कहा जाता है कि प्रकृति मानव सोच के परे है। मानव प्रकृति को जितना समझने की कोशिश करता है, वह अपने नए-नए रूपों से मानव को उतना आश्चर्यचकित करती रहती है।
सोमवार को दिल्ली से सटे गाजियाबाद में यशोदा अस्पताल में एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया महिला और सभी बच्चे सुरक्षित हैं बच्चों को नर्सरी में रखा गया है।
गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर निवासी एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया। इन चारों बच्चों में एक लड़की और 3 लड़के हैं। प्राथमिक जांच में बच्चा और जच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शशि अरोड़ा ने बताया कि अस्पताल में एक महिला इमरजेंसी में लेवर पेन के कारण भर्ती हुई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला का ऑपरेशन किया गया जिसके बाद महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया। महिला और चारों बच्चे अभी स्वस्थ हैं
डॉक्टरों की टीम ने महिला का सफल ऑपरेशन किया जन्म के बाद नवजात बच्चों को जान का खतरा रहता है लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए डॉक्टर सचिन दुबे के संरक्षण में बच्चों को नर्सरी में रखा गया है।