सांप से जुड़ा वीडियो कई सोशल मीडिया पर वायरल हुआ करते हैं। जैसा कि सबको पता है सांप जहरीला जीव होता है। इसके काटने से इंसान की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में सब सांपों से दूर ही रहना चाहता है और अगर हकीकत में देखा जाए तो सांप भी इंसानों से दूर ही रहना चाहते हैं। लेकिन कभी-कभी वह इंसानी बस्ती में चले ही आते हैं। ऐसे में उन्हें देखकर अच्छे अच्छों की हालत खराब हो जाती है।
सांप है या हाथ…..
सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिल जाते हैं।कुछ ऐसे वीडियो होते हैं जो आपको हैरान कर देते हैं और जिसे देखने के बाद खुद की ही आंखों पर यकीन नहीं होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद सच में आप अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे।
बीन म्यूजिक पर शेयर किया गया वीडियो….
दरअसल एक शख्स ने अपने हाथों को असली सांप के जैसा बनाकर लोगों को चौंका दिया है। वायरल वीडियो में आप देखेंगे किस शख्स ने अपने हाथों को कलर किया है और उस कलर को इस सफाई से किया है कि वह हाथ नहीं बल्कि एक सांप की तरह लग रहा है। जिसे देखते ही लोग चौक जा रहे हैं कि यह सांप है या हाथ। यही नहीं इस वीडियो को नागिन के बीन म्यूजिक पर शेयर किया गया है।
वीडियो ने किया हैरान…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सांप और हाथ के कन्फ्यूजन वाले वीडियो को अगर आप पहली बार देखेंगे तो आप खुद ही चौक जाएंगे और पहले तो आप सांप ही समझेंगे, लेकिन जब आपको बताया जाए या फिर बेहद ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह सांप नहीं बल्कि हाथ है। वीडियो का जब तक आप आधा हिस्सा देखते जाएंगे आपको सांप का ही यकीन होता जाएगा लेकिन जैसे जैसे आप वीडियो के आधे से पहुंचेंगे आप को सांप और हाथ के अंतर का पता चल जाएगा।
शख्स ने हाथ को किया पेंट…
उस शक्स ने हाथ का कुछ हिस्सा सिल्वर रंग से और दो उंगलियों पर लाल रंग लगाया है। इसके अलावा सिल्वर पेंट के साथ काले रंग की लाइनिंग बनाई है जो बिल्कुल सांप जैसी ही दिख रही है।
शक्स ने दिखाई अपनी कलाकारी…
View this post on Instagram
म्यूजिक के साथ शख्स ने अपने हाथों को ऐसे घूमाते हुए वीडियो में दिखाया है। जैसे वह वाकई में सांप है। जो बीन की धुन पर मग्न मस्त होकर नाचने लगा है। उस शख्स ने अपनी कलाई को घुमाते हुए कभी-कभी उंगलियों को ऐसे खोलता है जैसे सांप ने अपना मुंह खोला हो। इस हैरान करने वाले सांप है या हाथ वाली वीडियो को इंस्टाग्राम पर earthdixe अकाउंट से शेयर किया गया है। आप भी बताएं वीडियो के शुरुआत में आपको क्या लगा सांप या हाथ कमेंट बॉक्स में लिखें।