अरिश फातिमा एक गरीब परिवार से हैं। इनके पिता ने बताया की कोरोना वायरस (Coronavirus) लॉकडाउन (Lockdown) के कारण ये सारा काम काज अपने घर से ही देखते रहते हैं। दरसल घर से काम करने के दौरान इन्होने अपनी बेटी की आईटीआई (ITI) में रूचि देखि जिसके बाद उन्होंने इसका पूरा सपोर्ट किया और उसके बाद जो हुआ, जिससे उनकी दुनिया ही बदल गयी।
कराची: पाकिस्तान (Pakistan) की अरिश फातिमा (Arish Fatima) महज चार साल की हैं, और इतने कम उम्र में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे पूरी दुनिया उनको शाबाशी दे रही है। दरसल इतनी कम उम्र में अरिश फातिमा सबसे कम उम्र की माइक्रोसॉफ्ट पेशेवर बनकर इतिहास रच दिया है। ऐसा इस उम्र में कर पाना मश्किल से भी मुश्किल है, और इस 4 साल की छोटी सी बच्ची ने अपने माँ बाप का इस कदर सर ऊँचा किया है मनो उनकी तो किस्मत धन्य हो गयी उस बिटिया की वजह से जिनके घर में ऐसी होनहार छात्र पैदा हुई है।
आपको बतादें की पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को ट्विटर के माध्यम से बताया कि चार वर्षीय अरिश फातिमा ने माइक्रोसॉफ्ट सर्टिफाइड प्रोफेशनल (Microsoft Certified Professional- MCP) परीक्षा में 831 अंक प्राप्त करके किए हैं। जिस कारण उनके घर में केवल खुशियां ही खुशियां हैं। यही नहीं बल्कि अरिश फातिमा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोडा आपको बतादें MCP परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 700 अंक चाहिए होते हैं। जबकि अरीश ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 831 अंक प्राप्त किए जिससे उनकी जितनी तारीफ की जय वो काम है। पाकिस्तान सरकार अरिश फातिमा की तारीफ करते हुए उन्हें देश का गौरव करार दिया है।