कोरोना वायरस के इस महा भयानक रूप से हर कोई डर रहा है। इस बार के कोरोना वायरस ने इस प्रकार अपना भयानक रूप दिखाकर लोगो को सदमे में डाल दिया है इससे बहार आने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे हैं लेकिन वो मजबूर हैं। दरसल ऑक्सीजन के किल्लत की वजह से आम इंसान को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस समस्या के घड़ी में भारत देश के सबसे धनि व्यक्ति मुकेश अम्बानी ने मेडिकल-ग्रेड ऑक्सीजन का प्रोडक्शन कर के देश की मदद की है।
जैसा की आप जानते हैं देश में कोरोना महामारी के कारण लोग काफी मुशीबतों का सामना कर रहे हैं। इसी बीच अस्पतालों की हालात भी बेहद बुरी है. लोग अस्पतालों के बाहर लाइन लगा कर खड़े है। लोग ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे हैं। ऐसे में मुकेश अम्बानी का ये काम देख कर दिल को बहुत शुकुन मिलता है। जिस प्रकार कोरोना के मरीजों को इतने परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उसी को देखते हुए और उनकी मदद के लिए मुकेश अम्बानी ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है।
आपको बतादें कोरोना पीड़ियों तक राहत पहुंचाने के लिए रियालंस की तरफ से मिशन ऑक्सीजन को शुरु किया गया है. इसके साथ ही रिलायंस ने ऑक्सीजन की सप्लाई चेन को पुख्ता करने के लिए सऊदी अरब, जर्मनी, बेल्जियम, नीदरलैंड और थाईलैंड से 24 ऑक्सीजन टैंकर्स एयरलिफ्ट कराये है। अब हमारे देश के लिक्विड ऑक्सीजन की कुल क्षमता अब 500 MT से ज्यादा की हो गई है। उनके इस काम को देख कर लोग उनको दिल से धन्यवाद दे रहे हैं।