मलाइका अरोरा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन को हाल ही में बर्थडे विश करते हुए अपने साथ एक फोटो शेयर किया सोशल मीडिया पर। जानकारी के लिए बता दे की 26 जून को अर्जुन ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। उनकी इस पोस्ट के बाद कंट्रोवर्सी में रहने वाले कमाल राशिद खान ने भी उनकी इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा भाई अर्जुन कपूर टाइगर है तू।
KRK ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “भाई अर्जुन कपूर टाइगर है तू। गुर्दा है तेरे में। डंके की चोट पर छीन लिया! तुम्हें सैल्यूट है” KRK ने आगे लिखा, “प्रिय लोगों, आप हमेशा गलत क्यों सोचते हैं? मैं तो एक ‘विलेन 2’ को सिद्धार्थ मल्होत्रा से छीनने की बात कर रहा हूं! और कुछ नहीं।”
वही मलाइका ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था “हैप्पी बर्थडे माय सनशाइन।” वैसे लाइका और अर्जुन एक-दूसरे को साल 2019 से डेट कर रहे हैं वैसे तो दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे पर कुछ ही समय पहले उन्होंने अपने इस रिश्ते का खुलासा किया था।
Bhai Launde #ArjunKapoor Tiger Hai Tu. Gurda Hai Tere Main. Dunke Ki Chot Par Cheen Liya! Salute you! pic.twitter.com/cL5fT9YrGi
— KRK (@kamaalrkhan) June 26, 2021
इससे पहले मलाइका सलमान के भाई अरबाज़ के साथ 19 साल पुराने रिश्ते में थी इन दोनों को एक बेटा भी है दोनों ने साल 2017 में डाइवोर्स ले लिया था। तो वहीं, KRK की सलमान के साथ कानूनी लड़ाई चल रही है। KRK का दावा है कि सलमान ने मानहानि का केस उनके द्वारा ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के निगेटिव रिव्यू की वजह से किया है।
सलमान की लीगल टीम ने इस दावे को गलत बताया था और KRK के खिलाफ यह केस इसलिए किया है, क्योंकि उन्होंने सलमान को बदनाम करने के लिए उन्हें भ्रष्ट बताया है। और उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन पर धोखाधड़ी और पैसों की हेरफेर का आरोप लगाया है।
आपको बताते चलें कि KRK अक्सर सलमान से पंगे लेते रहते हैं। ऐसा लगता है बॉलीवुड में KRK का मक़सद ही सलमान से पंगा लेना है। आप सोशल मीडिया पर अक्सर KRK को देखेंगे किसी न किसी से पंगा लेते हुए वैसे सलमान से उनकी पर्सनल दुश्मनी लगती है। आप क्या कहना चाहते हैं अर्जुन-मलाइका और सलमान-KRK के बारे में.