सोशल मीडिया पर आए दिन तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें से कुछ वीडियो इतने ज्यादा मजेदार और फनी होते हैं कि उन्हें देखकर हम पेट पकड़कर हँसने को मजबूर हो जाते हैं। तो वही उसके विपरीत कुछ ऐसे वीडियोस भी होते हैं जिन्हें देखकर हम काफी ज्यादा हैरान हो जाते हैं। वैसे तो आपने सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े बहुत सारे वीडियोस देखे होंगे और इनमें सबसे ज्यादा वीडियो बंदर और लंगूरों से जुड़े देखने को मिलता है। जहां पर वे मस्ती करते हुए नजर आते हैं, तो कभी इंसानों के साथ खेलते हुए भी दिख जाते हैं। देखा जाए तो इंसानों का जानवरों के साथ बहुत ही गहरा संबंध रहा है खासकर बंदर और लंगूरों के साथ। क्योंकि बंदर इंसानों की तरह ही उनकी नकल उतारते हैं और उनके जैसे ही हरकतें करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर इसी कड़ी से संबंधित एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें आप एक महिला को ढेर सारे लंगूरों के झुंड में बैठे हुए नजर आ रही है। इस दौरान लंगूर महिला के बच्चे के साथ कुछ ऐसा कर देते हैं जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह महिला आए दिन लंगूरों और बंदरो के साथ अपने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करती है। जहां पर सोशल मीडिया यूजर्स को इनकी वीडियो काफी ज्यादा पसंद आते हैं।
मां की गोद में बैठने के लिए लंगूर ने किया कुछ ऐसा
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला है जो अपने बच्चो के साथ घर के बाहर बने चबुतरे पर बैठी हुई है। आप देखेंगे कि महिला के पास ढेर सारे लंगूरों का झुंड बैठा हुआ है जो इधर उधर उछल कूद करते हुए नजर आ रहे हैं। महिला उन लंगुरो को देखती है। लंगूरों में से एक लंगूर महिला के गोद में बार-बार बैठने की कोशिश कर रहा है जहां पर महिला के गोद में उसका बच्चा बैठा हुआ है। इस दौरान लंगूर महिला के बच्चे को गोद से हटाने के लिए उसे दूर धकेल देता है जिस वजह से बच्चे को चोट लग जाता है और वह रोने लगता है। महिला और लंगूर के बीच का प्यार देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दोनों की बरसों पुरानी दोस्ती है और वहां वर्षों बाद आज मिले हैं। इस प्यारे से वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि लंगूरों के झुंड ने भी महिला को किसी भी तरह की कोई हानि नहीं पहुंचाई है। जो देखने में काफी ज्यादा प्यारा लग रहा है।
देखें वीडियो –
अगर आप भी महिला और बंदरों के झुंड वाले इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के यूट्यूब पर @badrinaryana Bhadraनाम के चैनल पर जाकर देख सकते हैं। जहां पर इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जहां पर इस वीडियो को अब तक 154k से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है जबकि 1.5k से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।