आज के इस जमाने में हर किसी के पास अपना खुद का एक एंड्राइड फ़ोन है और इसी कारण सेल्फी का ट्रेंड बढ़ गया है। आजकल लड़कियों में ये ट्रेंड सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। आज के इस जमाने में बिना सेल्फी के लड़कियों की कोई चीज पूरी नहीं होती। पहले लड़कियां तैयार होकर शिशे के सामने बैठती थी लेकिन आज के समय मे लड़कियाँ घर से अगर दो मिनट के लिए भी जाती है तो भी सेल्फी लेती है। यहाँ तक की लड़कियों का सेल्फी के बिना तो कोई पिकनिक पूरा ही नहीं होता।
आप भी जानते हैं की लड़कियाँ हद से ज्यादा सेल्फी लेती हैं और ना जाने कैसे-कैसे एक्सप्रेशन और मुँह बनाती हैं। लड़कियों के फ़ोन का कैमरा चालू नहीं होता उससे पहले तो उनके तरह-तरह के मुँह बन जाते हैं। आपने देखा होगा की अक्सर लड़कियां सेल्फी में पॉउट बनाती हैं और इनके इस पॉउट को सोच कर लड़को के मन में हजार सवाल उठ जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं की लड़किया पॉउट क्यों बनाती हैं।
1- सबसे पहला कारण तो हर लड़की चाहती है की वह उस फोटो में सबसे खूबसूरत दिखे। उसे लगता है की वह ही सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव लगे इसलिए वह पॉउट का सहारा ले लेती है उनके हिसाब से शायद पाउट बनाने से वो ज़्यादा खूबसूरत दिखती होंगी इसलिए ऐसा करती हैं।
2- दूसरा कारण कुछ लड़कियों को लगता है की पॉउट बनांने से उनके चेहरे के फीचर्स जैसे लिप्स, लाइन या फिर eyes हाईलाइट होती है। जिससे उनकी सेल्फी अद्भुत यानि यूनिक दिखती है। कुछ लड़कियों का मानना होता है की वो पॉउट बनाएंगी तो दूसरी लड़कियों से अलग और सूंदर लगेंगी।
3- तीसरा और मुख्य कारण यह है की सेल्फी लेते समय पॉउट बनाना ट्रेंड में चल रहा है, इसलिए लड़कियां सेल्फी के समय पॉउट बनाती है। क्योकि हर ट्रेंडिंग चीज करना लड़कियों का शौक होता है।
अगर आपके पास भी है इसका जवाब तो हमें कॉमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं कि लड़कियां सेल्फी लेते समय पाउट क्यों बनाती हैं. हमें आपके जवाब का बेसब्री से इंतेज़ार रहेगा।