बीवी रूठकर मायके चली गई, पति ने जिंदा बेटे को कफन पहना कर फोटो पत्नी को भेज दी, फिर..

पत्नी जब रूठकर मायके चली जाती है तो उसे मनाना बड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में पत्नी को घर वापस बुलाने के लिए पति कई तरह के जतन करते हैं। कोई माफी माँगता है, तो कोई रोमांटिक अंदाज में बीवी को मनाने की कोशिश करता है। लेकिन मुंबई में एक पति ने मायके गई बीवी को वापस बुलाने के लिए ऐसा काम किया जिसे शायद इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा नहीं किया होगा

दरअसल मायके गयी पत्नी को मनाने के कुएं पति ने अपने बच्चों की मौत की झूठी कहानी रच डाली। इस काम के लिए उसने ऐसी हरकत किया है कि उसकी बच्ची की जान सच में जाते-जाते बची।

पहले तो इस सिरफिरे पति ने अपने जिंदा बेटे के शरीर पर कफन डाल दिया। इतना ही नहीं उसने बेटे के ऊपर माला भी चढ़ाई और पास में अगरबत्ती भी लगाई। इसके बाद उसने बेटे की एक फोटो क्लिक की और अपनी पत्नी को भेज दी। शख्स ने सोचा की बेटे को मरा हुआ देख उसकी बीवी मायके से दौड़ी चली आएगी। शायद उसे मनाने का ये तरीका ठीक रहेगा।

लेकिन हद तो तब हो गई जब इस सनकी पति ने अपनी बेटी को पंखे से लटकाना चाहा। हालांकि लड़की की समझदारी की वजह से उसकी जान बच गई। दरअसल आरोपी पिता ने बेटी के गले में फंदा डाल दिया था। इसके बाद उसने फंदे का एक सिरा पंखे से भी बांध दिया। बेटी को बाल्टी के ऊपर खड़ा किया और बाल्टी भी हटा दी।

आपको बता दें कि लड़की ने सही समय पर चीख दिया, उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी सही समय पर आ गए और लड़की को बचा लिया।

ये सारा मामला सामने आने के बाद आरोपी पिता ने घर से भागने की कोशिश की लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर ले गई। ये पूरा मामला मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन इलाके का है। घटना बीते शनिवार की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान ‘सुचित गौड़’ के रूप में हुई है।

पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो वह शराब के नशे में था। आस-पड़ोसी ने बताया कि आरोपी एक नशेड़ी है। वह आए दिन शराब पीकर बीवी से झगड़ा करता रहता है। उसका बीवी के साथ ऐसा ड्रामा लगभग रोज चलता रहता है उसकी बीवी इसी बात से तंग आकार मायके चली गई थी। वह अपने साथ बच्चों को भी मायके ले गई थी, लेकिन उसका पति मायके आकर बच्चों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि बच्ची ने सही समय पर चीख लगा दी और पड़ोसियों की वजह से उसकी जान बच गई। आरोपी नशे में था इसलिए बच्ची के साथ कुछ भी हो सकता था जिसका अंदाज़ा तक नहीं लगाया जा सकता था।

ये पूरा मामला अपने आप में बड़ा ही अनोखा है। रूठी हुई बीवी को मायके से वापस बुलाने के लिए इस तरह की ट्रिक शायद ही किसी ने इतिहास में कभी की हो। वैसे पति के नशे में होने की वजह से ये चीज रिस्क वाली भी थी। वह शराब के नशे में कुछ भी कर सकता था। अब यह पूरा मामला आस-पास के इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है ऐसे शराबी और सनकी पति के होने से तो अच्छा जिंदगी भर अकेले रहना है।

नशे की हालत में लोग कुछ भी कर गुज़रते हैं जिझक उन्हें होश में कभी अंदाज़ा नहीं होता अगर वो होश में होता तो शायद अपने बच्चों के साथ ऐसा न भी करता लेकिन नशे की हालत में तो कुछ भी कर सकता था उसके बच्चों की जान भी जा सकती थी,

आप क्या कहना चाहेंगे इस कहानी को पढ़ने के बाद अपने जवाब आप हमें कॉमेंट बॉक्स में दे सकते हैं क्या ऐसा करना चाहिए था पति को? क्या बीवी को मनाने का यह सही तरीका था?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top