14 जून को बॉलीवुड ऐक्ट्रेस किरण खेर का जन्मदिन था। इस मोके पर उनके दोस्तों और चाहने वालो और उनके फेन्स ने उन्हें हर माध्यम चाहे वह सोशल मीडिया क्यों न हो उनके जन्मदिन के खास मोके पर उन्हें बहुत बधाइयाँ दी है | इसके बीच उन्हें खास मौके पर एक खास शुभकामना संदेश को अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर उनके द्वारा शेयर किया गया | आपको बता दें की वह शुभकामना संदेश हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का है | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किरण खेर के बर्थडे पर एक लेटर भेजा जिसमे उन्होंने शुभकामनायें दी | किरण खेर ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें धन्यवाद कहा है |
किरण खेर ने लेटर का बहुत बहुत आभार जाताया है
अनुपम खेर और उनके बेटे सिकंदर के साथ किरण खेर ने अपना जन्मदिन मनाया | यह उनका 69वां जन्मदिन था | सोशल मीडिया के द्वारा उनके फेन्स ने उन्हें जनदिन की बधाइयाँ दी और किरण खेर के द्वारा शेयर की गई प्रधानमंत्री की चिट्टी ने उन्हें और भी उत्साहित किया | उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर लेटर को शेयर करते हुए लिखा है की मेरे जनमदिन के मौके पर इस दिल को छू लेने वाली शुभकामना भेजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बहुत बहुत धन्यवाद |
प्रधानमंत्री की और से भेजे गए लेटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है ,
श्रीमती किरण खेर जी, जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं स्वीकार करें। इस अवसर पर आपके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
ईश्वर: त्वाम् च सदा रक्षतु
पुण्य कर्मणा कीर्तिमार्जय
जीवनम् तव भवतु सार्थकम्
इति सर्वदा मुदम् प्रार्थयामहे
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह सदैव आपकी रक्षा करें, समाज हित में किए गए कार्यों से आपका जीवन कीर्तिमय और सार्थक बने और अपने अनुभव व नेतृत्व से आप राष्ट्र को नई ऊंचाई पर पहुंचाती रहें। आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ एक बार पुन: आपको जन्मदिन की अनेक शुभकामनाएं।
आपका नरेंद्र मोदी।
किरण खेर का इलाज चल रहा है
आपको बता दें कि किरण खेर का कई दिनों से कैंसर का इलाज चल रहा है | उनके बेटे सिकंदर और अनुपम खेर ने कई बार उनकी हेल्थ के बारे में बताया है | उन्होंने यह बताया था की किरण अब स्वस्थ है | किरण खेर ने अपने बर्थडे पर शुभकामना को शुक्रिया करते हुए एक वीडियो जारी किया है, उन्होंने फेन्स के प्यार का भी बहुत बहुत धन्यवाद किया है |