किम जोंग उन का नया फरमान, अब उत्तर कोरिया के लोग नहीं पहन सकेंगे ये कपड़े

s k

चीन अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहता है चाहे वो खाने-पीने की वस्तुएं हों या किसी प्रकार का कोई उपकरण चाहे वो चाँद या सूरज से ही संबंधित बातें क्यों न हो हर मामले में चीन आगे निकलता जा रहा है और आज तो चीन जिस वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है उसे आप खुद पढ़ लें हमारे इस आर्टिकल में.

नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन ने अब एक नया फरमान जारी किया है। इस बार उनका ये आदेश वहां के लोगों के कपड़ों को लेकर है। उनके ऊपर एक खास किस्म के कपड़े को पहनने को लेकर पाबंदी लगा दी गई है। ये क्लोदिंग पीस ऐसा है, जो दुनियाभर में पुरुषों और महिलाओं दोनों के द्वारा बड़ी संख्या में पसंद और पहना जाता है। चलिए जानते हैं कि इस बार Kim Jong Un ने क्या फरमान दिया है।  Know about the weird law of Kim jong-un & North Korea | उत्तर कोरिया के  अजीबो-गरीब कानून, यहां अब तक नहीं आया साल 2018, हेयर स्टाइल भी है अलग

इस जींस पर लग गया बैन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, किम जोंग उन ने नॉर्थ कोरिया में स्किनी जींस पहनने पर रोक लगा दी है। उन्होंने इस परिधान को पूंजीवाद से प्रभावित बताया। वहां के न्यूजपेपर में युवाओं के वेस्टर्न फैशन ट्रेंड्स की ओर बढ़ते आकर्षण पर चिंता जताते हुए आर्टिकल पब्लिश किया गया है। इसी में जींस, हेयरस्टाइल जैसी चीजों पर लगे बैन के बारे में भी जानकारी दी गई है। हालांकि, कपड़ों से जुड़ी ये अकेली रोक नहीं है। उत्तर कोरिया में रहने वाली महिलाओं के परिधान को लेकर भी कई नियम हैं, जिन्हें किम जोंग उन की पत्नी और बहन तक फॉलो करती दिखती हैं।

स्कर्ट और पारंपरिक पोशाक

नॉर्थ कोरिया में महिलाएं टाइट फिटिंग की पैंट्स या फिर जींस नहीं पहन सकती हैं। इसकी जगह उन्हें पारंपरिक पोशाक और स्कर्ट पहनने की आजादी है। इसी नियम को देश की फर्स्ट लेडी री सोल जू और किम की बहन किम यो जोंग भी निभाती हैं। तभी तो वह चाहे किसी मीटिंग का हिस्सा बनें या फिर विदेश में किसी बैठक में शामिल हों, उन्हें हमेशा स्कर्ट-ब्लाउज और जैकेट में ही देखा जाता है।  North Korea supreme leader kim jong un wife, know facts | उत्तर कोरिया के  'तानाशाह' का सबसे बड़ा 'रहस्य', जिसे उसने दुनिया से छुपाकर रखा

स्कर्ट-टॉप की लेंथ और फिटिंग

स्कर्ट पहनने की परमिशन तो है, लेकिन इसकी लेंथ कितनी होनी चाहिए, इसे लेकर भी कुछ पैमाने तय किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, महिलाओं की स्कर्ट घुटनों तक या उससे नीचे तक जरूर होना चाहिए। इसके साथ ही इसकी फिटिंग भी ज्यादा टाइट नहीं होनी चाहिए। ब्लेजर और टॉप भी ज्यादा फिटिंग नहीं होना चाहिए। वहां स्लीवलेस या फिर ऐसे टॉप्स पहनने पर भी मनाही है, जो स्किन शो करते हों।

हील्स

किम जोंग उन की बहन व पत्नी को ज्यादा हाई हील्स पहनने की इजाजत नहीं है। यही वजह है कि उन्हें ज्यादातर किटन हील्स में देखा जाता है। इनमें भी पंप्स और स्ट्रैप हील्स ही ज्यादा होती हैं। इसके अलावा ब्लॉक हील्स भी पहनने की इजाजत है, लेकिन लेडी री सोल जू और किम यो जोंग को इन फुटवेअर्स में नहीं देखा जाता। इन हील्स की ऊंचाई भी ज्यादा नहीं होना चाहिए। ये सिर्फ 3 इंच तक हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top