करन अर्जुन पुनर्जन्म पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म और इसके डायलॉग आज भी लोगों को याद ह इस फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान के अलावा शाहरुख के ऑपोजिट काजोल और सलमान के ऑपोजिट ममता कुलकर्णी नजर आई थी। शानदार प्रदर्शन से फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी थी। इस फिल्म को अब 25 साल गुजर चुकी है। ऐसे में स्टार्स के लुक भी काफी बदल गए हैं, इन 25 सालों में।
सलमान, काजोल, शाहरुख को तो आप इन 25 सालों में देखते आए हैं और उनके बदलते लुक को भी देख रहे हैं, लेकिन इस फिल्म की स्टार कास्ट ममता कुलकर्णी को आप काफी लंबे समय से स्क्रीन पर नहीं दिख रहे हैं। वैसे वह सोशल मीडिया पर बेहद ही कम एक्टिव भी रहती हैं। जिसके कारण उनका खासा कुछ पता नहीं चल पाता है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर ममता कुलकर्णी की एक ताजा तस्वीर वायरल हो रही है।
तस्वीर देखकर फैन को यकीन ही नहीं हो रहा है कि इतने सालों में एक्ट्रेस का पूरा लुक ही बदल गया है। इस तस्वीर में आप ममता को लाल रंग के कपड़े में देखेंगे, उनका बाल खुला हुआ है। इन 25 सालों में ममता के लुक में काफी बदलाव आया है।
View this post on Instagram
वैसे अपने समय की सबसे बोल्ड माने जाने वाली ममता कुलकर्णी को 25 सालों बाद देकर काफी अच्छा लग रहा है। ममता ने कई जाने-माने फिल्मों में काम किया है। उनके फैशन और ग्लैमरस की वजह से लोग काफी ज्यादा पसंद भी करते थे। उनके कुछ चुनिंदा फिल्म अहंकार तिरंगा, अशांत, चाइना गेट जैसे फिल्में हैं।