शादी में नाचने के लिए इतनी रकम लेते है, बॉलीवुड के सितारे – दीपिका, अनुष्का, अक्षय की जानिये रकम।

b b d

दोस्तों यदि आप भी अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते है और आप चाहते है की हमारी शादी में भी कोई बड़ा फिल्मस्टार आये तो ऐसा सम्भव है। अपनी शादि को यादगार बनाने के लिए आप भी बॉलीवुड के सितारे के सितारों को बुला सकते है। जानिए कौन कितने पैसे लेता है शादियों में नाचने के लिए।
बॉलीवुड के सितारे पैसे लेकर शादी में नाचने के लिए तैयार हो जाते है, लेकिन इनके द्वारा मांगी गयी रकम को देखकर आप भी हैरान हो जायेगे। बॉलीवुड के मशहूर सितारे एक शादी में डांस करने के लिए कितनी रकम लेते हैं। इसके बारे में हम आपको बतायेगे। May be an image of 9 people and people smiling
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री के रूप में दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। इन्हे आज के समय में काफी लोग पसंद करते है। ज्यादातर सभी लोगों की पहली पसंद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं। हम आपको बताते है की यह शादी में आने के लिए कितना पैसा लेती है। अगर किसी की शादी में दीपिका शामिल हो जाए तो वह शादी जीवन भर के लिए यादगार बन जाएगी। अगर आप भी दीपिका पादुकोण को अपनी शादी में बुलाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कम से कम एक करोड़ रूपए देना होते है। यह उनकी एक शादी में आने की फीस हैं।
कैटरीना कैफ


कैटरीना कैफ बॉलीवुड के साथ साथ विदेशो में भी जानी मानी अभिनेत्री है। जो शादियों और इंटरनेशनल इवेंट्स में परफॉर्म करती हैं। यह शादियों में परफॉर्मेंस करने के लिए 2.5 करोड़ रूपए तक का चार्ज करती हैं। इसके साथ ही यदि गेस्ट अपीरियंस के लिए बुलाया जाये तो इनका चार्ज 1 से 2 करोड़ रुपए के बीच में है।
प्रियंका चोपड़ा


प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक कई बड़े कार्यक्रमों को शिरकत की है, यदि आप इन्हे अपने यहां पर बुलाना चाहते है, तो आपको प्रियंका चोपड़ा के लिए 2 से 2.5 करोड़ रूपए की रकम चुकाना पड़ेगी। किसी शादी में डांस करने के लिए प्रियंका काफी फ़ीस लेती है।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री के रूप में जानी जाती है। अनुष्का शर्मा को अगर आप अपनी शादी में आमंत्रित करना चाहते हैं तो आपको 70 से 80 लाख रुपए एक दिन के देने होते है। इस समय कई अभिनेत्रियों को शादी में बुलाने के प्रस्ताव आते है, जीने अनुष्का भी शामिल है।
अक्षय कुमार


अभिनेत्रियों के साथ साथ अभिनेता भी शादियों के लिए कम फ़ीस नहीं लेते है। अगर आप अक्षय कुमार को अपनी शादी में बुलाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको डेढ़ करोड़ रुपए तक चुकाने पड़ते है।
शाहरुख खान


बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान भी शादियों में जाने के लिए बहुत बड़ी रकम लेते है। शाहरुख खान को बुलाने के लिए तीन से चार करोड़ रुपए की फीस चुकानी पड़ेगी, जो काफी ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top