इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में केवल दो भारतीय सेलिब्रिटीज का नाम जाने कौन है वह दो सेलिब्रिटीज…..

instagram

हॉलीवुड बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक खास वजह के चलते एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं दोनों ने अपने नाम को एक ऐसे लिस्ट में दर्ज करवाया है जिसमें और कोई भारतीय शामिल नहीं है इंस्टाग्राम की रिच लिस्ट 2021 जारी हुई है और इस सूची में भारत से केवल कोहली और प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल हुआ है यह दोनों एक इंस्टाग्राम पोस्ट से कितने पैसे कमा लेते हैं आइए जानते हैं

प्रियंका चोपड़ा

priyanka

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड अभिनेत्री भी हैं वह बीते कुछ सालों से हॉलीवुड की फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से विदेशी देशों के लोगों के दिलों में भी राज कर रही हैं उन्होंने अपने खूबसूरत और अदाकारी से दुनिया में अपने अदाकारी का लोहा मनवाया है। वह एक सुपरस्टार के रूप में उभर कर सामने आयी हैं प्रियंका चोपड़ा के भारत में कम चाहने वाले नहीं हैं उनकी बॉलीवुड फिल्में ज्यादातर हिट ही हुई हैं और उनकी अदाकारी को लोगों ने खूब सराहा है। हाल ही में इंस्टाग्राम की रिच लिस्ट 2021 में प्रियंका चोपड़ा को 27वां स्थान मिला है वह इस सूची में दूसरी भारतीय हस्ती हैं। प्रियंका चोपड़ा एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 3 करोड़ रुपए की कमाई कर लेती हैं।

विराट कोहली

ndvb

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के कप्तान और क्रिकेट जगत के एक शानदार क्रिकेटर जिन्हें हर भारतीय पसंद करता है और जिनके खेलने के अंदाज के सब कायल हैं। उनकी लोकप्रियता केवल भारत में ही नहीं विदेशों में भी है। विराट कोहली के प्रशंसक विदेशों में भी बसते हैं खुद क्रिकेट जगत के विदेशी खिलाड़ी भी उनकी तारीफ करने से नहीं थकते हैं। इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2021 में विराट कोहली को 19वां स्थान मिला हैं।
वह भारत के इकलौते क्रिकेट है जो इस लिस्ट में शामिल है उन्होंने इस प्रोग्राम के जरिए कमाई करने के मामले में सभी भारतीय हस्तियों को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली इंस्टाग्राम रिच लिस्ट में इसके पिछले साल निचले स्थान पर थे लेकिन इस साल उन्होंने अपने स्थान में इजाफा किया है और वह 19वें स्थान पर आ गए है।

प्रियंका और विराट इस सूची में बॉलीवुड और क्रिकेट के बड़े से बड़े दिग्गजों को पछाड़ दिया है भारतीय क्रिकेट और हिंदी सिनेमा दोनों से केवल एक-एक ही नाम सामने आया है प्रियंका और विराट दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है दोनों इंस्टाग्राम पर बड़ी फैन फॉलोइंग है जिसके चलते उन्हें यह स्थान मिला हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top