कहानी सुनना और घूमना सभी पसंद करते हैं लेकिन भूतिया जगह घूम पाना सभी के बस की बात नहीं होती है। भूतों की कहानी सुनने में सबको मजा आता है हम भी कई बार कई भूतिया जगह पर जाना चाहते हैं लेकिन हर बार हम हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। राजस्थान में भानगढ़ का किला दुनिया में भूतिया होने के लिए मशहूर है। बहुत से लोग वहां जाने की हिम्मत भी नहीं बना पाते हैं। क्या आपको पता है कि भानगढ़ किले के अलावा और बहुत सेजगह है जिसे आप जानकर हैरान हो जाएंगे और आप भी इन्हे देखना भी चाहेंगे।
1- माॕरगन हाउस- बंगाल टूरिज्म कालिम्पोंग:- इसे एक टूरिस्ट प्लेस के रूप में खोला गया था लेकिन यह हॉन्टेड प्लेस बन गया। 1930 में माॕरगन हाउस जॉर्ज माॕर्गन का निजी निवास था और यह कालिम्पोंग में स्थित है। लेडी माॕर्गन की असमय मृत्यु हो गई मृत्यु के बाद परिवार ने इस घर को खाली कर दिया।माना जाता है कि इसी के बाद से लेडी मॉर्गन की आत्मा यही भटकती रहती है। यहां आने वाले मेहमानों ने उनकी ऊंची हील की सैंडल की आवाज भी सुनी है लेकिन किसी ने यहां पर किसी को देखा नहीं है।
2- होटल लेक व्यू ऊटी:- अगर आप डर का आनंद लेना चाहते हैं तो होटल लेक व्यू ऊटी आपका इंतजार कर रहा है हरे भरे पहाड़ियों के बीच में स्थित होटल सामान्य गतिविधियों से भरा पड़ा हुआ है इन गतिविधियों में सबसे डरावने से बात है कियह है कि पूर्णिमा की रात को यहां एक चादर का समय ढंग से उड़ी जिसे देख वहां आए सभी मेहमान हिल गए हैं वहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि यह संपत्ति भूतिया और खतरनाक है।
3- वेलकम होटल द सेवॉय मसूरी:- भारत में सबसे डरावनी जगहों में से एक है मसूरी का वेलकम होटल का माना जाता है कि 1910 में लेडी गार्नेट आर्मे की यहां रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।इसके बाद लेडी गार्नेट का इलाज करने वाले डॉक्टर की भी मौत हो गई।तब से यहां रुकने वाले मेहमान भी रहस्यमई घटनाओं को महसूस करते हैं।
4- फेर्न हिल्स रॉयल पैलेस:- यह होटल दुनिया का मशहूर होटलों में से एक है। 2002 में रिलीज हुई बिपाशा बसु की फिल्म राज की शूटिंग भी इसी होटल में हुई थी।इस शूटिंग के दौरान मशहूर कोरियोग्राफर और सभी ग्रुप मेंबर को किसी के चलने की आहट लगती थी। जिस फ्लोर से यह आहट आती थी रिसेप्शन स्टाफ का मानना है कि वह फ्लोर इस होटल में है ही नहीं।
5- ताज महल पैलेस मुंबई:-भारत के सबसे प्रसिद्ध होटल उनमें से एक होटल ताज महल पैलेस है जो अपनी भव्यता के साथ डरावनी गतिविधियों के लिए भी दुनिया में प्रसिद्ध है। वालेंग्लैंड इसे छोड़कर इंग्लैंड चले जाए और जब भारत वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि होटल की दशा सही नहीं हैं। इस बात से आहत होकर वालेंग्लैंड नें उसी होटल में आत्महत्या कर ली। तब से लेकर आज तक यह माना जाता है कि होटल के पुराने बिंग में वालेंग्लैंड की आत्मा आ सकती है।
6- बृजराज भवन पैलेस कोटा:- ब्रिटिश राज्य के समय में मेजर बर्टन और उनका परिवार रहता था।1857 विद्रोह के दौरान बर्टन और उसके परिवार को वही हॉल में मार दिया गया।1980 में इस पैलेस का पुनर्निर्माण हुआ और इसे एक होटल के रूप में खोला गया। यहां ठहरने वाले लोगों का मानना है कि यहां पर कुछ डराने गतिविधियां होती रहती है।कोटा की रानी का भी यही मानना है।