भारत के 7 विचित्र रेलवे स्टेशन के बारे में बताये: GK Question

q l gk

भारत का सबसे बड़ा परिवहन नेटवर्क रेल्वे है, जिसमे कई रेलवे स्टेशन आते है। हम आज आपको भारत के 7 सबसे विचित्र रेलवे स्टेशन के बारे में बतायगे, जिसके बारे में लोगो की अलग ही राय है।
यह है विचित्र रेलवे स्टेशन –
1. पश्चिम बंगाल का बेगुनकोडोर स्टेशन
बेगुनकोडोर स्टेशन पश्चिम बंगाल में स्थित है। इसे लोग भूतिया रेलवे स्टेशन भी कहते है। इसके पीछे उनका मानना है की इस स्टेशन पर एक औरत की आत्मा भटकती है, जो स्टेशन के अंदर जाने वाले आदमी को ज़िंदा नहीं छोड़ती है। इसके कारण यह स्टेशन पिछले 42 साल से बंद पड़ा है।
2. यूपी का नैनी स्टेशन
दूसरा यूपी का नैनी स्टेशन है, यह नैनी जेल के पास बना हुआ है। इसे भी लोग भूतिया स्टेशन कहते है। यह जेल के पास स्थित है और एक समय स्वतंत्रता सेनानियों को यहां बेरहमी से मार दिया जाता था। जिसके कारण लोगो को इस स्टेशन से डर लगता है।
3. रबिन्द्र सरोबर मेट्रो स्टेशन कोलकाता
यह मेट्रो स्टेशन कोलकाता का है, जिसमे लोगो ने कई बार एक लड़की की आवाज को सुना है। यहां के लोगो का कहना है, की कुछ समय पहले एक लड़की ने ट्रैक पर कू-द कर अपनी जान दे दी थी। जिसके बाद से उसकी आत्मा यहाँ भटकती है। रात के 10 बजे के बाद आखरी ट्रेन के बाद कई लोगों ने अजीब-अजीब आवाज़ें सुनाई देने की बात भी कही है।
4. शिमला का बरोग स्टेशन
शिमला का बरोग स्टेशन को बनाते समय यहां पर एक इंजीनियर ने खुद को गोली मार ली थी। जिसके बाद से लोगो को इस स्टेशन पर डर लगता है। शिमला के बरोग स्टेशन के भूतिया होने के बारे में कई किस्से मशहूर हैं।
5. पंजाब का लुधियाना स्टेशन
इस स्टेशन पर एक कमरे में एक रेलवे कर्मचारी ने आत्महत्या कर के अपनी जान गवाई थी, जिसके बाद लोगो को लगता है की यहां पर उन्स्की आत्मा अभी तक भटक रही है।
6. दिल्ली का द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 9 का स्टेशन काफी मशहूर स्टेशन है, लेकिन इस स्टेशन के बारे में भी कई किस्से-कहानियां सुनने को मिलते हैं। वह के रहने वाले लोगो का कहना है की, इस स्टेशन पर एक औरत की आत्मा का वास है। रात के समय सफेद साड़ी में एक औरत को देखने का दावा भी यहां कुछ लोगो द्वारा किया गया है।
7. आंध्र प्रदेश का चित्तूर रेलवे स्टेशन
चित्तूर रेलवे स्टेशन पर एक CRPF अधिकारी हरि सिंह की बेरहमी से पीट कर हत्या कर दी गई थी, उसके बाद से लोगो द्वारा बताया जाता है, की अब यहां पर उसकी आत्मा भटकती है। चित्तूर रेलवे स्टेशन को भी लोग भूतिया मानते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top