एकता कपूर ने क्यों नहीं की आज तक शादी – राज़ पर से उठा पर्दा।

ekta kapur

सुपर स्टार जितेंद्र की बेटी एकता कपूर एक जानी-मानी प्रोड्यूसर है उनकी पहचान किसी की मोहताज नहीं। कई शो और फ़िल्में हैं उनकी जैसे कहानी घर घर की, कुटुंब, कसौटी जिंदगी की, हम पांच और नागिन।

अपनी काम के प्रति लग्न और मेहनत से वे हमेशा आगे बढ़ती रही। 2019में उन्हें 50 मोस्ट पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में गिना जाता हैं। एकता कपूर 45 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने फिर भी अभी तक शादी नहीं की। एकता से जब भी शादी के बारे में पूछा जाता है वो बोलती है सलमान खान की शादी के 2-3 साल बाद करूंगी। लेकिन आज हम आपको बताने वाले है की उनके पिता की एक शर्त के कारण उन्होंने अभी तक शादी नहीं की।

एकता ने एक इंटरव्यू में खुद कहा कि उनके पिता जितेंद्र जी ने उनसे काम और मेरिड लाइफ में से किसी एक का चुनाव करने को कहा और उन्होंने काम को पहले स्थान पर रखा।एकता ने ये भी बताया की उन्होंने 36 साल की उम्र में ही अपने एग फ्रिज करवा लिए। उनका मानना है की वो एक बच्चे के लिए शादी नहीं कर सकती।
एकता 2019 में सरोगेसी के जरिए एक बच्चे की मां बन चुकी है उन्होंने उसका नाम रवि रखा। एकता सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। अब एकता की तरफ से शादी के लिए कोई चर्चा नहीं होती हैं।

2 thoughts on “एकता कपूर ने क्यों नहीं की आज तक शादी – राज़ पर से उठा पर्दा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top