उठनी थी डोली, उठ गई अर्थी – अपनी ही बिदाई में हुआ कुछ ऐसा की दुल्हन की मौत हो गई। – जानकर हैरान हो जाओगे।

dulhan ki vidai

आपको एक ऐसी घटना जिसके बारे में आप सब जानकर हैरत में पड़ जायेंगे। जहां बिदाई में ही लड़की की हो जाती है मौत।

यह घटना बीते शुक्रवार ओडिशा के सोनपुर में घटित हुई। शादी की खुशियां गम में परिवर्तित हो गई। ओडिशा के एक गांव की सच्ची घटना जिसने सुना वो दंग रह गया।
बिदाई की रात लड़की इतना रोई की रोते रोते बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। उसके बाद वहांआये लोगो ने दुल्हन की हथेली मसली और पानी छींटा लेकिन दुल्हन होश में नहीं आई। जिसके बाद दुल्हन को डूंगुरिपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने हार्ट अटैक आने से उसे मृत घोषित कर दिया।

मृत्यु की जानकारी पाते ही मौके पुलिस आयी और मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहाँ से पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। इस घटना की खबर जैसे ही परिवारजनों और आस पड़ोस में लगी तो हर तरफ गमगीन माहौल हो गया।

ओडिशा के सोनपुर के गांव जुलांडा में रहने वाले मुरली साहू की बेटी, रोजी बलांगीर जिले के टेटलगांव में रहने वाले बिसीकेसन के साथ शुक्रवार को शादी के बंधन में बंधी थी। लेकिन बिदाई में रोने से मृत्यु हो गई। दुल्हन रोजी अपने पिता की मृत्यु के बाद से ही बहुत तनाव में जी रही थी। रोजी के पिता की मृत्यु कुछ महीने पहले ही हुई थी। और उसकी शादी मामा और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर करवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top