सपनो की दुनिया बहुत ही अलग होती है | सपने देखना एक स्वाभाविक दिमागी कार्य है, जब हम सपने देखते है तो हमें लगता है की दुनिया में यह सब सच में हो रहा है। हमें सपने में कई प्रकार की चीजे दिखती है और कई बार तो हम सपनों को भूल भी जाते हैं जिसमे से कुछ हमे याद रह जाते है। हर सपने का एक मतलब होता है और उनका फल भी अलग अलग होता है आपको बता दें की सपने भी दो तरीके के होते है, जो हम सोने के बाद गहरी नींद में दिखाई देते है | हम अपने भविष्य के बारे में सोचते है वो सपने होते है, यह कभी रियल नहीं होते, लेकिन जो हम अपने भविष्य के बारे में सोचते है वो हमारे भविष्य से जुड़े रहते है |
आइये जानते है सपनो में जानवरो को शुभ माना जाता है, या अशुभ
खूखांर जंगली जानवरों का दिखना
स्वप्न शास्त्र में खूखांर जंगली जानवरों को देखना अशुभ माना जाता है| यह आपके शरीर से जुड़ी गंभीर समस्या होने का संकेत माना जाता है। सपने में कोई जंगली जानवर आपके ऊपर हमला किया है तो यह बड़ी परेशानी का संकेत है। इससे भविष्य में माता-पिता को समस्या भी हो सकती है या फिर आपका कोई भी करीबी आपको धोखा भी दे सकता है ।
सपने में बिल्ली दिखना
यदि बिल्ली रास्ता काट दें तो रुकावट आती है । जिस कार्य को करने के लिए आप जा रहे होते है यह कार्या नहीं हो पाता है । सपने में बिल्ली को देखना शुभ नहीं होता है । यदि आप काली बिल्ली देखते हैं या बिल्लियों को लड़ते देखते हैं, यह अशुभ संकेत होता है। अगर आप सपने में बिल्लियों को लड़ते देखते है तो यह मित्रों से झगड़े का संकेत भी देता है। और अगर सपने में अपने सफेद बिल्ली देखी तो यह धन हानि का संकेत है |
खटमल देखना
अगर आपके सपने में खटमल देखते हैं तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता खटमल देखने का संकेत है कि आपको कार्य में बहुत संघर्ष करना पड़ेगा | सपने में चमगादड़ को देखना भी सुबह यह नकारात्मक शक्तियों को और संकेत करता है |
टिड्डी दल
किसानों के लिए नुकसानदायक है अगर आप सपने में टिड्डी दल देखते है तो व्यापार में हानि की और संकेत करता है |
चींटियां दिखना
अगर आप सपने में चीटियां दिखती है संकेत है यह परेशानियों की और इशारा करता है और अगर छिपकली दिखती है तो शत्रु से हानि और सांप नेवला दिखे तो यह कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसने का संकेत है।