एक रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाली एक महिला डॉक्टर के घर में किसी ने चुपके से खुफिया कैमरा लगा दिया था आशंका है कि आरोपी महिला डॉक्टर का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार कैमरे को लाइट बल्ब के अंदर फिट करके महिला डॉक्टर के घर के बाथरूम और बेडरूम में लगाया गया था। खुफिया कैमरे के बारे में पता चलने पर महिला डॉक्टर के होश उड़ गए।
उन्होंने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई। डिप्टी पुलिस कमिश्नर राहुल पाटिल ने बताया घर में दो महिला डॉक्टर रहती है। एक दिन उन्हें लाइट बल्ब में कुछ अजीब दिखा दो उन्होंने उसे निकाल कर दिखा तो वह स्तब्ध रह गई।
पुलिस घर के दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की गई जांच की है। पुलिस अधिकारी ने बताया डॉक्टर के घर में मिले कैमरे को लेकर भारतीय विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के लिए आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लुक आउट नोटिस जारी की गई है इसके अलावा महिला डॉक्टर के घर कौन-कौन आता जाता है ऐसे लोगों से पूछताछ की जाएगी। जल्द ही यह पता लगाया जाएगा कि यह कैमरा कब लगाया गया और किसने लगाया
इस मामले में महिला डॉक्टरों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है और उन्हें खास ख्याल रखने को कहा गया है कि वह अपने घर के आस-पास होने वाले घटनाओं पर ध्यान दें अगर उन्हें कुछ भी अजीब लगे तो वह तुरंत पुलिस को इस बारे में बताएं।