बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार को हम सभी जानते है और उनकी फिल्मो को पसदं करते है। दिलीप कुमार को फिल्मो में देखने के बाद धर्मेंद्र समेत कई अभिनेता, अभिनय की ओर बढ़े थे। दिलीप कुमार को बॉलीवुड का बेहतर अभिनेता कहा जाता है, और इनके काफी प्रशंसक है जो इनकी फिल्मो के दीवाने है। लेकिन एक बार देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन जेआरडी टाटा (JRD Tata) उनके स्टारडम को एक झटके में उतार दिया था। आइये हम आपको बताते है की आखिर क्या हुआ था।
दिलीप थे उस समय बुलंदियों पर
जब दिलीप कुमार अपनी फ़िल्मी जगत की ऊंचाइयों पर थे, उस समय की यह बात थी। दिलीप कुमार का फिल्मी करियर लगभग 50 साल से ज्यादा रहा था और उन्होंने कई फिल्मो में काम किया है। दिलीप कुमार बॉलीवुड के बादशाह थे और उनका सितारा बुलंदियों पर था, उन्होंने 60,70 और 80 के दशक में काफी सफल फिल्मे बनाई जो लोगो की आज भी पसंदीदा बनी हुई है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती थीं।
बगल की सीट पर बैठे थे टाटा
दिलीप कुमार एक बार फ्लाइट से कही जा रहे थे, उस दौरान उन्होंने देखा कि उनकी बगल की सीट पर देश के मशहूर बिजनेसमैन जेआरडी टाटा(JRD Tata) सफर कर रहे थे। इस वाकया को दिलीप कुमार ने अपनी बायोग्राफी ‘द सब्सटेंस एंड द शैडो’ में बताया है। कि जेआरडी टाटा (JRD Tata) ने उन्हें देखा और देखकर मुंह मोड़ लिया। ऐसा लगा जैसे वह उन्हें पहचानते नहीं थे, दिलीप कुमार इस समय कुछ समझ नही पाए और दिलीप के लिए ये कम आश्चर्य की बात नहीं थी। क्युकी उस समय सभी लोग उन्हें जानते थे। अपने मन की जिज्ञासा को शांत करने के लिए दिलीप ने टाटा से पूछा कि आप फिल्में नहीं देखते। क्या? जेआरडी टाटा ने उनसे कहा की वह बहुत कम फिल्मे देखते है। तब वह समझ गए उन्होंने नहीं पहचाना है।
उतर गया था स्टारडम का भूत
जेआरडी टाटा ने दिलीप कुमार से फ्लाइट के दौरान से पूछा था की आप क्या करते है। तब दिलीप कुमार ने बताया कि वह अभिनेता हैं, लेकिन टाटा ने न तो कुछ पूछा न कुछ उनकी फिल्मो के बारे में पूछा। इस तरह का वाक्या होने के बाद दिलीप कुमार को सबक मिला था, उन्होंने लिखा है कि- आप जिंदगी में कितने भी बड़े पद पर पहुंच जाए पर हमेशा आपसे बड़ा भी कोई ना कोई जरूर होगा।