दुनिया में इंसान से लेकर जानवरों तक के लिए ऐसी ऐसी प्रतियोगिताएं बनाई गई है जिनके बारे में हमें भी शायद ही मालूम होता है। इन प्रतियोगिताओं में ऐसे जानवरों को चुना जाता है जो कि अपने साधारण बनावट से थोड़े अलग होते हैं। जिन्हें देखने के लिए लोगों में उत्सुकता बढ़ जाती है। ऐसे ही जानवरों के लिए कुछ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है जिनमें अलग-अलग बनावटी वाले जानवर हिस्सा लेते हैं और अपनी पहचान सबसे अलग बनाते हैं। ऐसा ही कुछ ब्रिटेन में होने वाली प्रतियोगिता के दौरान हुआ है जहां पर 4 साल से एक जानवर को अलग नस्ल के होने के बाद भी कोई टाइटल नहीं मिल पाया है। उस कुत्ते की बनावट इतनी ज्यादा अलग है कि उसे देखकर कोई भी भ्रमित हो जाएगा कि आखिर यह कुत्ता है या फिर बंदर। इस जानवर को देख कर दुनिया भर के साइंटिस्ट भी काफी ज्यादा कंफ्यूज हो गए हैं और वह भी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इसे कौन सा नाम दिया जाए और यह किस प्रकार का जीव है।
पेगा की चर्चा
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, ब्रिटेन के शख्स के पास जिनका नाम हॉली मिडलटन है। उनके पास एक खास नस्ल का कुत्ता है। उस कुत्ते को देखते ही कोई भी कंफ्यूज हो जाता है कि आखिर यह बंदर है या फिर कुत्ता। क्योंकि उस कुत्ते का आधा शरीर बंदर की तरह लगता है और आधा कुत्ते की तरह? आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस खास शक्ल वाले कुत्ते की ‘ब्रिटेन के सबसे बदसूरत कुत्ते’ की प्रतियोगिता में चर्चा जोरों पर रही। जहां पर अधिकतर लोग इसे देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित लगे।
अपनी मां जैसी दिखती है पैगा
दरअसल,यह अलग शक्ल वाला कुत्ता एक फीमेल डॉग है, जिसका नाम पेगा है। पेगा की शक्ल हूबहू उसकी मां पेगी की तरह है। हॉली मिडलटन बताते है कि, जब फीमेल पेगा 6 महीने की थी तभी से वह उसे अपने घर में ही रखते हैं। इसकी खास बॉडी की वजह से इसे आम कुत्तों से काफी नुकसान पहुँच सकता है और पेगी साधारण कुत्तों के बीच अपने आपको बहुत ज्यादा असुरक्षित महसूस करती है।
आधा पग और आधा चीनी क्रेस्टेड
इतना ही नहीं पेगा की बनावट अलग होने की वजह से उसके शरीर पर उसके वैरायटी के रोए भी नहीं आते हैं। जिस वजह से उसका बदलते मौसम में खास ध्यान रखा जाता है। पेगा के मालिक हॉली की दादी ने कहा कि ये आधा पग, आधा चीनी क्रेस्टेड पालतू जानवर है। जिसका चेहरा उसकी मांग पेगी की तरह है। आपको बता दे, पेगा अपने खास डॉग होने की वजह से ‘ब्रिटेन के सबसे बदसूरत कुत्ते’ (Britain Ugliest Dog ) की प्रतियोगिता जीतने वाले 7 पालतू जानवरों में से एक है। ये प्रतियोगिता Parrotprint.com की ओर से आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में वही कुत्ते हिस्सा ले सकते हैं जो कि देखने में अपने नस्ल के कुत्तों से अलग होते हैं और उनकी बनावट कुरूप होती है।