कोयोना महामारी के कारण शादी विवाह में काफी दिक्कत हो रही है। लोगो को अपनी शादी बड़े ही साधारण तरीके से करनी पड़ रही है। उसके बाद शादी में कुछ खास गिने चुने लोगो की ही अनुमति हो रही है। ऐसे में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनने के बाद आपकी भी आँखे खुल जाएँगी। दरसल यूपी के शाहजहांपुर में एक दूल्हे ने सिर्फ 17 मिनट की शादी कर सबको चौका दिया।
जैसा की आप जानते हैं। शादी सम्पन होने में एक रात का समय लगता है लेकिन आज हम आपको एक शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी शादी में केवल 17 मिनट ही लगे हैं। आपको बतादें ये मामला यूपी के शाहजहांपुर का है। जिनकी शादी कुछ दिनों से काफी चर्चे में हैं। क्या अपने कभी ऐसी शादी देखी है? जो केवल 17 मिनट में पूरी हो जये। शादी में दूल्हे ने कुछ गजब का दहेज़ भी माँगा है। जिसे जानने के बाद आप भी खुश हो जाएंगे।
आपको बतादें इस शादी में न तो न बैंडबाजा था और न ही लंबी चौड़ी बारात या कार बग्घी जैसी कोई चीज थी। ये शादी बहुत ही नार्मल तरीके से निभाई गयी है। इस शादी में दूल्हा थाना कलान क्षेत्र के गांव सनाय के रहने वाले पुष्पेंद्र दुबे जी हैं जो एक शिक्षण संस्थान चलाते हैं और साथ ही भाजपा महामंत्री व मीडिया कर्मी भी हैं। जिनका केवल एक ही उदेस्य है। दहेज प्रथा को उखाड़ फेंकना था।
अपनी शादी में उन्होंने घर के कुछ सदस्यों की उपस्थिति के बिच हरदोई की प्रीति तिवारी संग मंदिर की सात परिक्रमा कर फेरे लिये। इसके बाद उन्होंने अपनी शदी कार्यक्रम केवल 17 मिनट में ही निपटा दिए। इसके बाद दूल्हा ने अपने ससुराल वालों से दहेज़ में एक अनोखी चीज भी ली। दूल्हा ने अपने दहेज में रामायण की किताब ली। दरसल दूल्हा ने कहा की वो ऐसी शादी कर लोगो को एक सन्देश देना चाहते हैं। इस परिस्थिति में हर लोग नार्मल शादी ही करे जो लोगो के लिए काफी अच्छा होगा।