उड़ रहे विमान से यदि कोई पक्षी टकराता है, तो क्या कोई दुर्घटना हो सकती है ? जानिये इसके बारे में –

PLAN

आसमान में कई तरह के छोटे और बड़े पक्षी उड़ते रहते है, और इसी आसमान में हवाई जहाज भी उड़ते है। क्या आपने कभी सोचा है, की यदि उड़ते हुए विमान से कोई पक्षी टकराता है, तो क्या हो सकता है। आइये हम आपको इसके बारे में बताते है।

यह सवाल हम सभी के मन में कभी ना कभी जरूर आता है, की इससे कोई बड़ा खतरा होगा या सिर्फ उस पक्षी की जान जाएगी ? जो विमान से टकराया है। विमान का ढाँचा हलके पदार्थों का बना होता है, जिसमे कम वजन का उपयोग किया जाता है, और यह नर्म होता है। लेकिन यह इतना नर्म नहीं होता है की, तेज गति से अगर कोई पक्षी टकराता है तो उसका मृत्यु ना हो। इसके साथ ही विमान भी क्षतिग्रस्त हो सकता है।

आपको बता दे पक्षी हमेशा विमान में सामने की तरफ से हवा के साथ आते है। ओर यदि कोई बड़ा पक्षी है, तो इससे विमान को ज्यादा नुकशान भी हो सकता है। पक्षी के टकराने के दौरान विमान हवा में उछाल प्रदान करता है। अगर किसी दुर्घटना में सामने से ही कहीं सुराख हो जाए या फिर कुछ क्रैक हो जाए तो विमान को पहले ठीक करना होता है, उसके बाद ही उसे उड़ाया जा सकता है।

सबसे ज्यादा विमान को नुकशान तब होता है, जब कोई पक्षी इंजन से टकराता है, या इंजन में घुस जाता है। यह समस्या सबसे ज्यादा होती है, क्योंकि जब विमान का इंजन चालू होता है, तब पास की हवा को खींचता है। जिससे इंजन के भीतर पक्षी के जाने की संभावना अधिक रहती है। इंजन इस समय पूरी रफ़्तार के साथ घूमता है, और इसमें किसी भी वस्तु के जाने से इंजन बंद हो सकता है, या खराब हो सकता है। ऐसे में कप्तान को विमान दोबारा निचे उतारना पड़ता है और इस समस्या को ठीक करने के बाद ही वापस उड़ाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top