आपने कभी न कभी बड़े शहरों में ऊंची-ऊंची इमारतों को बनते हुए देखा होगा। जहा पर आपको कई तरह की चीजे दिखाई देती है, लेकिन आपको एक हरे रंग से ढकी हुई नेट भी दिखती है। सभी तरह की इमारतों में आखिर यह हरे रंग की नेट का इस्तेमाल क्यों किया जाता है। आइये बताते है आपको।
इमारतों को बनाने के दौरान हरे रंग का कपड़ा भी दीखता है, जो इन इमारतों पर उढाया जाता है। हम आपको बताना चाहते है, की जब भी कोई बड़ी बिल्डिंग बनती है, तो उसे हरे कपड़े से ढाका जाता है। इसका मुख्य कारण यह होता है की उसके अंदर काम कर रहे वर्कर का किसी तरह से ध्यान नहीं भटके, यदि काम के दौरान उनका ध्यान इधर उधर हो जाता है, तो उनके निचे गिरने का खतरा होता है।
काम करने वाले वर्कर ऊंची इमारतों को देखते रहते हैं, जिसके कारण उन्हें चक्कर आने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में वहां काम कर रहे लोगों पर किसी तरह का मानसिक दबाव ना पड़े इसलिए भी इमारतों को ढका जाता है।
धूल और मिटटी से सुरक्षित रहती है।
जहां भी बिल्डिंग में कंस्ट्रक्शन का काम किया जाता है, वहा पर भारी मात्रा में धूल और सिमेंट उड़ते रहते है। जिसके कारण आसपास रह रहे लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकते है। यह सभी धूल मिटटी निचे चल रहे लोगो और गाड़ियों पर भी उड़ती है, जिससे यह हरे रंग का कपडा सुरक्षित रखता है। निचे किसी तरह धूल ना जाये इसलिए हरे रंग के कपड़े से बन रही बिल्डिंग को ढक दिया जाता है।
हरा रंग ही क्यों लगाया जाता है?
इमारतों पर हरा के आलावा दूसरे रंग जैसे लाल, पिले और सफेद नहीं उड़ाए जाते क्युकी हरा रंग दूर से ही दिखाई देता दे जाता है, और इसमें सीधे आने वाली धुप के कारण गर्मी कम होती है। यह रात के समय कम रौशनी में भी रिफलेक्ट हो जाता है।