क्या आम खाने से मोटापा बढ़ता है? और इम्यूनिटी कमजोर होती है ? जानें- क्या कहते हैं एक्सपर्ट।

कोरोना महामारी के कारण आम पर भी अच्छा खासा असर देखने को मिलता है, इसी बिच जून की तपती गर्मी के कारण आम के बागानों की देख रेख करने में भी दिक्कतें साफ तोर पर दिखाई  देती।  इस बिच युवाओ के द्वारा कहा जा रहा है की फलो का राजा आम मोटापे को बढ़ता है | इसलिए युवा आम खाने से बच रहे है| उनका यह भी कहना है, की आम खाने से इम्युनिटी कम होती है और यह शरीर को कमजोर बनता है। यह मौसम आम का है कोरोना के कारण आम के बाजार में काफी गिरावट को साफ देखा जा सकता है| इसी कारण से किसानो को भी दिक्कतों का सामना  करना पढ़ रहा है इस गिरावट के कारण उन्हें घाटा हो चूका है। इस समय किसान अपनी लागत को निकलने की कोशिश कर रहे है| लेकिन इस समय युवाओ में ये भ्रम है की आम के सेवन से मोटापा बढ़ता है आइये जानते है, इसके बारे में एक्सपर्ट की क्या राय है।

वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक अभय नारायण का इस मामले में कहना है, की

आम में बहुत ज्यादा मात्रा में कॉपर पाया जाता है | इससे शरीर को शक्ति प्रदान होती है और हृदय रोगो में अच्छा होता है, जो आम मीठा होता है और पूरी तरीके से पेड़ पर पक जाता है। वह आम बहुत ही शीतल और ठंडक प्रदान करने वाला होता है | इस तरह के आम के सेवन से भोजन की पाचन क्रिया में सहायता मिलती है | उन्होंने यह भी बताया की आम को खाने से मोटा होना केवल एक भ्रम है | लेकिन इसका सेवन सोच समझकर ही करना चाहिए ज्यादा सेवन भी हानिकारक है| योग और प्राणायाम करने से शरीर दुरुस्त रहता है, इसलिए उन्होंने योग करने की सलाह भी दी है |

वही फरहीन अली डाइट एक्सपर्ट, का कहना है की गर्मी के दिनों में आम को हर कोई पसंद करता है लेकिन यह केवल एक प्रकार का भ्रम है की आम के सेवन से मोटापा बढ़ता है। अगर आप आम का सेवन एक सही क्वांटिटी में करें तो ऐसा कुछ नहीं होगा और इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा | उन्होंने बताया की 100 ग्राम आम में 60 कैलोरी पाई जाती है | अलग अलग समय में आप 1- 2  आम खाते है और अपनी कैलोरी को भी मॉनिटर कर रहे हैं तो उसका वजन नहीं बढ़ेगा | आम आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top