आज के दिन इन राशियों के लोगो को रहना होगा सावधान,जनिए आज का राशिफल।

rashifal

आज जिनका जन्मदिन है और जिनकी शादी की सालगिराह है उन्हें बहुत-बहुत बधाई।
आज पश्चिम दिशा में यात्रा करना शुभ रहेगा। पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें। इस दिशा में अगर यात्रा करना ही पड़े तो जौ रख के यात्रा करें।

मेष राशि- आज आपका दिन आपके लिए अत्यंत लाभकारी है। परिवार की तरफ से सहयोग मिलेगा बस अपनी वाणी पर संयम रखें और उसमें मधुरता लाएं। धन संपत्ति के मामले में भी आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। निवेश के लिए भी आज का दिन अत्यंत लाभप्रद है आज पूरी तरीके से संतुष्ट रहेंगे। आज आपका लकी कलर है क्रीम लकी नंबर 7

वृष राशि– आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके काम पूरे होंगे लेकिन आपको उससे संतुष्टि नहीं मिलेगी। महिलाओं और लड़कियों पर कोई कमेंट करने से बचें, इससे आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। बिना बात के संबंधों से लड़ाई करने से बचें। आज आपका कार्य पूर्ण होगा पर अधिक प्रयास करने के बाद। आज आपका लकी कलर है ग्रे और लकी नंबर 4

मिथुन राशि- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ विचार विमर्श के जरिए समस्याओं को सुलझा लेंगे। आज आप काफी खुश रहेंगे। बड़े- बुजुर्गों की बात से आज आपको अपने जीवन की नई राह मिलेगी। धन लाभ हो सकता है और आज आप अपने काम के लिए अपने बॉस से सराहें जाएंगे। पुरानी मित्रों से मुलाकात हो सकती है आज आपका लकी कलर है गोल्डेन लकी नंबर है 5

कर्क राशि- आज आपका दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आज अपने बुद्धि विवेक से किसी के बताए हुए कार्य को करें अन्यथा ना करें। आज अपने प्रति जलन की भावना अपने परिवार में देख सकते हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से आज परेशान रहेंगे। आज का लकी कलर है पर्पल और लकी नंबर 6

सिंह राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा लेकिन आज आप को जल्दी उठ कर अपने काम को करने की जरूरत है। निवेश में लाभ होगा। प्रोफेशनल व्यक्ति को अच्छी खबर मिल सकती है। रुपए पैसे का लाभ होगा। कोई पुराना झगड़ा होगा जिसका आज निवारण हो जाएगा। लिक्विड में कार्य करने वाले को आज विशेष लाभ होगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज का लकी कलर है वाइट लकी नंबर है 7

कन्या राशि- आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा। आज सुख सुविधा मिल सकती है लेकिन संतोषजनक नहीं। आज नए काम के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप आप पूर्ण रूप से संतुष्ट नहीं रहेंगे। आज का लकी कलर है ग्रे लकी नंबर है 3

तुला राशि- आज का दिन आपका ठीक नहीं रहेगा। आज मान सम्मान के प्रति भय बना रहेगा कि कोई इसमें दाग ना लगा दें। नौकरी खोने का भी भय बना रहेगा, तो आज आप अपनी आंखें खुली रखें और किसी पर आंख बंद करके विश्वास ना करें। वस्त्र संबंधी समस्या हो सकती है स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। आज आपका लकी कलर है ग्रीन और लकी नंबर 8

वृश्चिक राशि- आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होगी। आज आप किसी से झगड़ा मत करें क्योंकि आज आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज का आपका लकी कलर है ब्लू और लकी नंबर है 4 आज आप कोशिश करें कि ब्लू कलर का इस्तेमाल जरूर करें जैसे कि ब्लू कलर का शर्ट या पैंट पहनें, या फिर ब्लू कलर का रुमाल ही अपने पास रखें।

धनु राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा आज आपको धन लाभ हो सकता है। वाहन संबंधी सुख मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, व्यवसाय में लाभ होगा। आज आपका लकी कलर है सिल्वर और लकी नंबर है 9

मकर राशि- आज आपको धन लाभ होगा। रुपए पैसे से तंगी खत्म हो सकती है।आज आप का सम्मान बढ़ेगा,परिवार में संबंध अच्छे रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आपका लकी कलर पीकॉक ब्लू लकी नंबर 4

कुंभ राशि- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा कार्य पूर्ण होंगे आज निवेश में विशेष लाभ होगा। गाड़ी सुख मिलने की संभावना है यात्रा में ध्यान दे वरना हानि हो सकती है। आज आपका लकी कलर वायलेट और लकी नंबर है 2

मीन राशि- आज आपका दिन अच्छा नहीं रहेगा। घर परिवार में कलंह हो सकता है। मानसिक रूप से आप आज परेशान रहेंगे, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें छाती दर्द या पेट दर्द की समस्या हो सकती है। आज किसी को रुपए देने से बचें। आज आपका लकी कलर है ब्राउन और लकी नंबर है 5
आज आप ब्राउन कलर का उपयोग जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top