इस जमाने में कई किसम के लोग रहते हैं। और कई किसम के काम भी करते हैं। जैसे इस दुल्हन ने किया है। हाल ही में इस दुल्हन ने अपने पति से झगड़ा कर घर से 6 लाख रूपयेचुरा कर फरार हो गयी। इसके पति उमेद राजपुरोहित राजस्थान के पाली जिले में रहने वाले एक गरीब किसान हैं। जिनका कहना है की उनकी पत्नी लुटेरी दुल्हन है, जो अधेड़ उम्र के लोगों को लुटती है।
इंदौर: उमेद ने आपने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होने बताया की उनकी पत्नी एक शातिर लुटेरी है। जो अधेड़ व्यक्तियों से शादी का ढोंग कर के उन्हें लुटती है,और लूटने के बाद घर में चोरी कर के फरार हो जाती है। जिसके बाद वो शहर छोड़ के चली जाती है। ताकि दूसरे व्यक्ति को निशाना बना सके। रिपोर्ट दर्ज करने के कुछ दिन बाद इंदौर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया और फिर उसके उपर जाँच बैठाई गयी।
सवाल जवाब करने के बाद पता चला की लुटेरी दुल्हन अलग-अलग राज्यों में जा कर लोगो से शादी करती है। और फिर धीरे धीरे उन्हें चूसना शुरू कर देती है फिर एक दिन उनके ही घर में चोरी कर के फरार हो जाती है। पुलिस ने बताया की अभी तक इस महिला ने तीन लोगो को अपना शिकार बना चुकी है। इसकी पहली शादी मुंबई में हुई थी। जिससे इसको एक बेटा हुआ था। लेकिन इसके किस्मत में बेटे का सुख नहीं बल्कि जेल का सुख लिखा था। और दूसरी शादी उमेद राजपुरोहित से हुई। उमेद को चुना लगाने के बाद इसने एक और शादी की लेकिन उसके बाद इसको गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला से पूछताछ जा रही है।