अब्दुल कलाम साहब के बाद रचने जा रहे है, अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इतिहास | जानिए

apj r

letestअब्दुल कलाम साहब को हम सभी जानते है। इन्होंने देश के लिए कई ऐसे कार्य किये है, जो शायद कोई नहीं कर सकता है। देश के प्रति इनका योगदान सरहानीय है। उनकी तरह आज देश को एक और राष्ट्रपति मिला है जो उनकी ही तरह कार्य करने में लगे हुए है। आज हम आपको राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बारे में बताने जा रहे, जो कलाम साहब की तरह देश के vip कल्चर को खत्म करना चाहते है।
हमारे देश में एक समय था जब भारत में VVIP कल्चर का बड़ा महत्व था। लेकिन देश की जनता जैसे जैसे जागरूक हुई इसके खिलाफ होती गयी। आज हमारे देश के राजनेताओं ने VVIP कल्चर को त्यागना शुरू कर दिया। इसी क्रम में आज हमारे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी है, जो इस कल्चर के खिलाफ है। आज उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिससे जनता को ये संदेश जाता है की, कानून सभी के लिए एक समान है। नेताओं और नौकरशाहों ने गाडियों पर से लाल बत्ती को हटाया। आज के समय में लाल बत्ती पर खुद प्रधानमंत्री के काफिले को रुककर इंतजार करना होता है।
इसी कड़ी में पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब के बाद वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी भी एक नया इतिहास स्थापित करने जा रहे है।
एक रिपोर्ट के अनुसार खबर मिली है, की राष्ट्रपति जी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने गृहनगर जाने वाले है। जिसके लिए उन्होंने Train से यात्रा करते हुए जाने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि 15 सालों में ऐसा पहली बार होगा कि राष्ट्रपति महोदय रेल से यात्रा करेंगे। इसके पहले पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी ने इस तरह से रेल यात्रा की थी। वह उस समय दिल्ली से देहरादूनभारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में शामिल होने गए थे।
रेल यात्रा करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
इस खबर के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति जी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर तक का सफर रेल से करने वाले है, जिसके लिए सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जी अपने पुराने दोस्तों, स्कूल के सहपाठियों और रिश्तेदारों से मुलाकात करेंगे। अपने गांव जायेगे। इस दौरान एक घंटा पहले और एक घंटा बाद तक कानपुर सेंट्रल स्टेशन के चार प्लेटफार्म पर ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा।
राष्ट्रपति भवन ने एक बयान जारी करते हुए बताया है, की यह यात्रा पहले होने वाली थी, लेकिन कोविड महामारी के चलते इसे आगे बढ़ाया गया था, जो अब शुरू होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top