दिल दहला देने वाला वीडियो दो दिन से काफी चर्चा में है। इस वीडियो में एक आदमी एक टब में जहरीले सांपो के साथ लेटा हुआ है। जो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। तो आईये जानते हैं ,वो आदमी आखिर कैसे करता ये खतरनाक काम।
दरसल पैसे की लत हर एक इंसान को होती है। कोई दिन रात मेहनत कर के कमाता है। तो कोई कुछ कर के कमाता है। उसी तरह आज के इस ब्लॉग में एक आदमी कुछ अजीब हरकतों से पैसा कमाता है। जो करना हर किसी के बस की बात नहीं है। कुछ दिनों से इंटरनेट पर इस वीडियो के बारे में चर्चा हो रही है। और होनी भी चाहिए।
अगर आपको साढ़े 7 लाख रूपये दिए जय तो क्या आप ऐसा करने के लिए तैयार होंगे ? कुछ लोग तो साफ मना कर देंगे। लेकिन कुछ साहसी लोगो को ऐसा करने में मजा आता है। उन्ही साहसी लोगो में से एक महानुभाव जो अपने जान की परवाह किये बिना , चंद कुछ पैसो के लिए खुद को मौत के मुँह में धकेलता हैं।
इस वीडियो को मिस्टर बीस्ट (Mr Beast) ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में सांप ही नहीं बल्कि कई खतरनाक जहरीले जानवरों के साथ इंसानो को सुलाया जाता है। या उन्हें अकेला उन जानवरो के साथ छोड़ दिया जाता है। कब जब आप इस डेयर को करने में सक्षम होते हैं। फिर डेयर को पूरा करने के बाद आपको एक अच्छी रकम दी जाती है।आपको बतादें की मात्र 2 दिन पहले ही इस वीडियो को यूटुब पर पोस्ट किया गया और दो दिन के भीतर ही 2 करोड़ 74 लाख से ज्यादा लोग इसको देख चुके हैं।