9 जुलाई 2021 दिन शुक्रवार ‌ जानिए आज का राशिफल….

vgh

आज जिनका जन्मदिन है उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। आज अमावस्या भी है। आज चंद्रमा राहु काल में रहेगा आज के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करना शुभ रहेगा लेकिन दक्षिण पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें ज्यादा जरूरी होने पर ही यात्रा करें।

मेष राशि
मेष राशि में चंद्रमा विराजमान है यह आपके लिए अत्यधिक सुखदायक रहेगा। आज आपको निवेश में बड़ा फायदा होगा स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। आज लकी रकलर है लाल और लकी नंबर है तीन

वृष राशि
निवेश के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। शिक्षा, संतान सुख के लिए भी दिन अच्छा है। फैशन,रेडीमेड, कॉस्मेटिक, ब्यूटी पार्लर वालों के लिए आज का दिन ज्यादा इनकम का दिन है। आज आप ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आज आपके आसपास के लोग आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। बीमारी को लेकर आज आप थोड़े चिंतित भी रहेंगे। लकी कलर है ग्रे और लकी नंबर है 4

मिथुन राशि

आज बिल्डर्स हार्डवेयर के काम को करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा। निवेश में लाभ होगा मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी।आपके काम पूरे होंगे आज आप किसी पार्टी में भी जा सकते हैं। अगर आप अपनी संपत्ति को बेचने का सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक होगा। वाहन सुविधा में भी वृद्धि होग आज का लकी कलर है ग्रीन और लकी नंबर है 5

कर्क राशि

आज का दिन आपका मिलाजुला रहेगा।आज क्रोध पर नियंत्रण रखें।व्यर्थ खर्च हो सकता है आज चोट लगने की संभावना भी है।आज के दिन यात्रा से बचें। आज का लकी कलर है रेड लकी नंबर है 9

सिंह राशि
आज राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपके फंसे पैसे मिलने की संभावना है पर मेहनत करना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा यात्रा शुभ रहेगी लकी कलर है क्रीम लकी नंबर 6

कन्या राशि
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा अगर आप किसी चैनल से जुड़े हैं या रिपोर्टर हैं तो आज आपको काफी मेहनत करनी होगी लेकिन इसके बाद आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है या फिर कोई टीप मिल सकता है। आज लकी कलर है यलो लकी नंबर है 3

तुला राशि
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज के दिन आप थोड़ा मुश्किल में रह सकते हैं परेशान ना हो अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। दान धर्म में दृष्टिकोण बदलेगा आज का दिन आपके लिए कोई अच्छे काम के लिए शुभ नहीं है। लकी कलर पीच लकी नंबर है 9

वृश्चिक राशि
आज अनायास ही किसी से लड़ाई हो सकती है। अपने ऊपर नियंत्रण रखें। यात्रा में सावधानी बरतें स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दें। आज लकी कलर है ब्राउन लकी नंबर 6

धनु राशि
आज शिक्षा और निवेश के लिए काफी अच्छा दिन रहेगा गृहस्थ जीवन काफी सुखद रहेगा। लकी कलर नेवी ब्लू और लकी नंबर 8

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जॉब खोजने वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा मेहनत करने पर आज जॉब मिलने की संभावना रहेगी। सकारात्मक सोच रखें और बातचीत से अपनी समस्या को सुलझाएं। लकी कलर है पर्पल लकी नंबर 2

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए कोई खास नहीं रहेगा।आज आप को विशेष रुप से अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यात्रा से बचें निवेश से बचें । लकी कलर है यलो लकी नंबर है 8

मीन राशि
आज का दिन कुछ अच्छा नहीं रहेगा घर के लोगों से बहस हो सकती है। आज आप शांत रहें तभी आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। लकी कलर है डार्क येलो लकी नंबर है 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top