आप कभी ये सुना है की 21 हजार रूपये का एक आम होता है | जी हाँ यह बात सच है, आज हम आपको एक ऐसे एक आम की प्रजाति के बारे में बताएँगे इस प्रजाति के आम के बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा | बात है मध्यप्रदेश में नर्मदा के किनारे बसे जबलपुर जिले की, यहाँ संकल्प परिहार नामक एक किसान है, उन्होंने अपने खेत में दुनियां का सबसे महंगे आम के पेड़ लगाएं है | यह आम के पेड़ मियाजाकी प्रान्त के पेड़ है | इसका आम दुनियां का सबसे महंगा आम होता है | जापानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक बाजार में इसके 1 किलोग्राम की कीमत 2. 70 लाख रूपये है |
आपको बता दें की ताईयो नो तमागो एक ऐसी किस्म है, यह आम सिर्फ जापान के मियाजीकी प्रान्त में मिलता है | एक खबर के अनुसार बताया गया है की संकल्प परिहार और उनकी पत्नी ने आम के दो पेड़ लगाए थे, यह पेड़ उन्होंने चेन्नई जाते समय ट्रेन में ख़रीदे था तब उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी की यह किस किस्म के पेड़ है | जब पेड़ बड़ा हो गया तो इसमें गहरे लाल रंग के आम लगने लगे और अलग प्रकार के आमो को देखकर वह बहुत खुश हुए | बाद में इनकी पहचान की गई तो यह मियाजीकी आम निकले |
उन्होंने बताया की इन आम को केवल पकने पर ही तोडा जाता है | एक आम का वजन करीब 900 ग्रामके लगभग होता है | इन्होने इन आमो को रखवाली के के लिए चार आदमी और 6 कुत्ते लगा रखे है | आपको बता दें की संकल्प परिहार के बगीचे में 54 पौधे है और अभी उनका कलम लगाना जारी है | उन्होंने बताया की इस साल इनके बगीचे में 40 आम है, पिछले साल 50 के लगभग थे जिनमे से 14 फल चोरी हो गए थे | इसके आलावा उन्होंने जो फल बचे हुए थे उन्हें अपने परिवार में बाँट दिया था |
आम पकने पर सुनहरे
तइयो नो तमागो आम के खास बात यह है की यह आम पकने पर सुनहरे हो जाये है जब कच्चे होते है तो यह लाल माणिक होते है| आम मिठास और स्वाद से भरपूर है |
500 पेड़ का लक्ष्य
तइयो नो तमागो आम के 500 पेड़ लगाने का लक्ष्य संकल्प परिहार ने रखा है उन्होंने यह भी बताया की उनके बगीचे में 6 विदेशी आम की प्रजाति लगी है | अभी करीब 12 एकड़ में वह आम की खेती कर रहे है | उन्होंने कहा की वह दूसरे आमो की तरह इसे भी बाजार में बेचेंगे |