15 जुलाई गुरुवार 2021 जानिए आज का राशिफल..

rashifal

आज जिनका जन्मदिन है या शादी की सालगिरह है उन्हें ढेरों बधाई,आज पूर्व दिशा में यात्रा करना शुभ होगा दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचे जाना भी पड़े तो दही खाकर निकले

मेष राशि-
आज का दिन फाइनेंस में कार्य करने वालों के लिए काफी अच्छा रहेगा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी, यात्रा शुभ रहेगी। आज आपका लकी कलर है गोल्ड लकी नंबर है 5

वृष राशि-
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप छोटी-छोटी परेशानियों से थोड़े चिड़चिड़े रहेंगे। गर्भवती महिलाओं को आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आज आपका लकी कलर है इंडिगो लकी नंबर है 4

मिथुन राशि-
आज सम्मान में हानि का योग बन रहा है तो इसके लिए सतर्क रहें। सीनियर लोगों से बहस करने से बचें। अपने महत्वपूर्ण चीजों के लिए सतर्क रहें, अन्यथा परेशान हो सकते हैं। आज आपका लकी कलर है गोल्ड लकी नंबर है 3

कर्क राशि-
आयात-निर्यात करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शॉपिंग कर सकते हैं, आज के दिन अपने सीनियर से मिलेंगे और उनसे मिली सीख से आप अपने बिजनेस में और तरक्की कर सकते हैं। आपका लकी कलर है क्रीम लकी नंबर है 1

सिंह राशि-
गवर्नमेंट जॉब वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नए कामों में सफलता मिल सकती है, अपने आसपास के लोगों से सतर्क रहें। निवेश से बचें, आज आप आंखों से परेशान रह सकते है। आज आपका लकी कलर है गोल्डेन लकी नंबर है 2

कन्या राशि-
टेलीकॉम से संबंधित कार्य करने वालों के लिए आज का दिन लाभप्रद होगा। आज ज्यादा काम करेंगे और इनकम भी अच्छा होगा, आज पुराने मित्र से मिल सकते हैं। आज आपका लकी कलर है पर्पल लकी नंबर है 3

तुला राशि-
आज अनावश्यक खर्च हो सकता है जिसके कारण बजट बिगड़ सकता हैं। यात्रा से आज बचें। आज आपका लकी कलर है वाइट लकी नंबर 9

वृश्चिक राशि-
मार्केटिंग संबंधित कार्य करने वालों को आज लाभ होगा, दुकानदारों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। निवेश में लाभ होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपका लकी कलर है डार्क ग्रीन लकी नंबर है 3

धनु राशि-
आज कोई डील हो सकती है, नये कार्य शुरू कर सकते हैं। आज रुके कार्य पूरे होने की संभावना बन रही है। आज आपका लकी कलर है सिल्वर लकी नंबर है 9

मकर राशि-
आज के दिन जो कार्य करेंगे लाभ होगा। आज मैनेजमेंट से वाद-विवाद से बचे, संतान के साथ मतभेद हो सकते हैं, यात्रा से बचें। आज आपका लकी कलर है ब्राउन लकी नंबर है 8

कुंभ राशि-
आज स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, लोगों से वाद-विवाद से बचें।आज आकस्मिक विपत्ति आ सकती है, स्वास्थ्य हानि हो सकता है।आपका लकी कलर है ऑरेंज लकी नंबर है 7

मीन राशि-
आज निवेश से लाभ होगा, रुका पैसा वापस मिलने का चांस है। आज इनकम ज्यादा होगा, मान-सम्मान बढ़ेगा, यात्रा सुखद रहेगा। आज आपका लकी कलर है स्काईब्लू लकी नंबर है 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top