आज 13 जुलाई 2021 मंगलवार के दिन जिनका जन्मदिन है या शादी की सालगिराह है उन्हें ढेरों शुभकामनाएं, और हार्दिक बधाई। आइये जानते है आज के समस्त 12 राशियों के राशिफल – आज के दिन पूर्व या दक्षिण दिशा में यात्रा करना शुभ होगा। उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचे है अगर जाना भी पड़े तो गुड़ खाकर निकले यह दोष कम करेगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। सर्विस वालों के लिए शुभ रहेगा मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। निवेश नहीं करें।गैस की परेशानी हो सकती है। यात्रा से बचें व्यर्थ खर्च हो सकता है तो अपने पर नियंत्रण रखें आज आपका लकी कलर है येलो लकी नंबर 1
वृष राशि-
आज मन अशांत रहेगा आज आपके परिवार वाले आपके साथ परेशान रहेंगे। धन हानि हो सकती है माता-पिता से झगड़े हो सकते हैं, इससे आप बचने की कोशिश करें व्यर्थ ही माता-पिता से बहस ना करें, अगर संभव हो तो उस समय वहां से हट जाए। आज आपका लकी कलर है नेवी ब्लू लकी नंबर है 4
मिथुन राशि-
आज निवेश में लाभ होगा। शिक्षा में भी लाभ होगा। धन संपत्ति में लाभ लाभ हो सकते हैं बिजनेस के लिए आज का दिन बहुत शुभ होगा। मित्र से मिल सकते हैं। आज आपका लकी कलर है पिंक लकी नंबर है 8
कर्क राशि-
आज लाभ के मौके मिल सकते हैं पर आज आपको उस मौके को ध्यान से खोजने की जरूरत है। आज आपको अपने काम में लाभ तभी मिलेगा जब आप मानसिक रूप से तैयार रहेंगे। अनचाहा खर्च हो सकता है। लोभ से बचें। आज आपका लकी कलर है स्काई ब्लू लकी नंबर 8
सिंह राशि-
गवर्नमेंट जॉब वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। निवेश में लाभ होगा कुल मिला जुला के आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है आज आपका लकी कलर है ऑफ वाइट लकी नंबर है 5
कन्या राशि-
स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। गुस्से पर कंट्रोल रखें वरना परिवार में मतभेद हो सकता है। पैसों को लेकर सतर्क रहें अन्यथा हानि ही मिलेगी। यात्रा से बचें। आज आपका लकी कलर क्रीम लकी नंबर है
8
तुला राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। लिक्विड या कांच के काम करने वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहेगा। आज आप किसी की मदद कर सकते हैं जिससे आपको लाभ होगा। आज आपका लकी कलर है मैरूम लकी नंबर 5
वृश्चिक राशि-
आज दिन आपके लिए काफी शुभ होने वाला है। व्यापारियों को लाभ हो सकता है, आज के दिन पारिवारिक सुख मिलेगा। आज मान सम्मान बढ़ेगा, प्रमोशन का दिन है। आज आपका लकी कलर है ब्लू लकी नंबर 7
धनु राशि-
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार करने वालों को लाभ हो सकता है। आज आप थोड़े परेशान रहेंगे, अपने आप पर नियंत्रण रखें अन्यथा धन हानि हो सकती है। व्यस्तता ज्यादा रहेगी जिसके वजह से सिर दर्द हो सकते हैं। आज आपका लकी कलर है ऑरेंज लकी नंबर 4
मकर राशि-
दांपत्य जीवन में हानि होने की संभावना बन रही है तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। क्रोध में बोले शब्द आप पर ही भारी पड़ सकते हैं। पाचन संबंधी रोग से परेशान रहेंगे। आज आपका लकी कलर है ग्रीन लकी नंबर 2
कुंभ राशि-
आज आपका दिन काफी अच्छा बीतने वाला है। होटल, रेस्टोरेंट वालों को ज्यादा लाभ होगा। आज निवेश में लाभ रहेगा, इनकम में विशेष लाभ हो सकता है। मान सम्मान बढ़ेगा। यात्रा शुभ रहेगा और लाभदायक भी होगा। आज आपका लकी कलर पिंक लकी नंबर है 9
मीन राशि-
आज कार्य अधिक होगा पर कार्य में लाभ भी मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यात्रा शुभ होगी। आज आपका लकी कलर ऑरेंज लकी नंबर है 3