आज हम आपको हवाई जहाज़ के बारे में रोचक जानकारी बताने जा रहे है। क्या आप जानते है की हवाई जहाज़ में ईधन की मात्रा कितनी होती है और यह एक घंटे में कितने ईधन की खपत करता है। आइये हम आपको बताते है इसके बारे में।
हम जब भी कोई नयी बाइक या कार खरीदते है तो सबसे हम उसके ईधन खपत की जानकारी प्राप्त करते है। लेकिन क्या अपने कभी सोचा है, की हवाई जहाज़ कितना माइलेज प्रदान करता है। और यह एक लीटर पेट्रोल में कितना उड़ता है। सड़क पर चलने वाली गाड़ियों का माइलेज तो हमको पता होता है की कार, बाइक और ट्रक कितने लीटर में कितने किलोमीटर चलते है, अब हम जानते है, हवाई जहाज 1 लीटर ईंधन में कितने किलोमीटर की दूरी तय करता है? एक लीटर में इतना चलता है हवाई जहाज़
आपको बता दे की हवाई जहाज में बाकी के गाड़ियों की तरह ही इंजन लगा होता है, लेकिन इसके ईधन खपत को हम एक लीटर के अनुसार नहीं जोड़ सकते है। हवाई जहाज़ का इंजन पेट्रोल-डीजल से अलग होता है, एक हवाई जहाज एक किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए कितना ईंधन खर्च करता है। इसको आप इस तरह से समझ सकते है। एक बोइंग 747 हवाई जहाज़ में लगभग 500 यात्री एक बार में सफर कर सकते हैं। इस विमान की औसत स्पीड करीब 900 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है, जो की काफी अत्यधिक होती है। बोइंग विमान विमान प्रति सेकंड में लगभग 4 लीटर ईंधन खर्च करता है और एक मिनट की यात्रा के लिए 240 लीटर ईंधन की जरूरत इस विडंन को होती है। इस तरह से यह विमान एक लीटर में मात्र 0.8 किलोमीटर की दूरी तय करता हैं।
बोइंग से जुड़ी यह जानकारी वेब पोर्टल के अनुसार, एक गैलन ईंधन (लगभग 4 लीटर) हर सेकेंड में खर्च कर देता है। इसके अनुसार उड़ान भरने पर विमान लगभग 5 गैलन ईंधन प्रति मील खर्च करता है। इसके अनुसार हम अंदाजा लगा सकते है की, औसत 12 लीटर प्रति किलोमीटर ईधन खर्च होता है।
एयरबस A32 विमान में इतना लगता है, ईंधन
सभी विमान के ईंधन खपत की मात्रा अलग अलग होती है, एयरबस A32 विमान 0.683 लीटर प्रति सेकंड ईंधन खर्च करता है। तो उसी तरह बोइंग विमान प्रति घंटे 14,400 लीटर इंधन खर्च करता है।
टोक्यो से न्यूयॉर्क शहर तक की उड़न 13 घंटे की होती है, जो बोइंग 747 विमान के द्वारा तय करने पर लगभग 187,200 लीटर ईंधन खपत करता है। बोइंग 747 को सबसे विशाल हवाई जहाज माना जाता है।